बाल पहेलियाँ

टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद की ओर से पहेलियों का नया संग्रह

*🔴बाल पहेलियाँ 5️⃣3️⃣🔴*

 *🔴 रविवार, दिनांक- 02.06.2024🔴*

     *बाल पहेलियाँ*  


1- रस से भरी लाठी,
    बोलो मेरे साथी।
    सी विटामिन मुझसे,
    पाओ जुमराती।।
 
2-  गर्मी में सब चाहें मुझको,
     बाहर हरा अंदर लाल।
     मुझमें है भरपूर विटामिन,
     फल हूँ मैं एक कमाल।।
   
3- चीनी से हूँ मैं अधिक पौष्टिक,
     मीठा मीठा स्वाद।
    आयरन और विटामिन मुझमें,
     गन्ने से आबाद।।

4- मीठा मीठा स्वाद  मेरा,
    श्वेत रंग पहचान।
    ऊख से है उदभव मेरा,
    बोलो तो रहमान।।
 
उत्तर : 1-गन्ना, 2-तरबूज , 3-गुड़, 4-शक्कर।

प्रस्तुत बाल पहेलियाँ स्वरचित, मौलिक हैं।
रचनाकार-🖋️
 डॉ० कमलेन्द्र कुमार(प्र०अ०)
प्राथमिक विद्यालय डगरु का पुरवा
 कुठौंद जालौन (उ०प्र०)
           
*✏️संकलन*
*📝काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद

Comments

Total Pageviews