६८७~ अनमोल रत्न डॉ० आदित्य नारायन गुप्ता उच्च प्राथमिक विद्यालय देईडीहा (1–8) ब्लॉक- बरहज, जनपद-देवरिया, राज्य-उत्तर प्रदेश

 🏅#अनमोल_रत्न-2024🏅

"अच्छाई के बीज बोने से ही तो अच्छाई की फसल मिलती है"
👉1- शिक्षक का नाम व पद- डॉ० आदित्य नारायन गुप्ता (स०अ०)
👉2- विद्यालय का नाम- उच्च प्राथमिक विद्यालय देईडीहा (1–8) ब्लॉक- बरहज, जनपद-देवरिया, राज्य-उत्तर प्रदेश।



👉3- विद्यालय में नियुक्ति तिथि- 20–02–2007
👉4- विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं भौतिक संसाधन- विद्यालय का भौतिक परिवेश अत्यंत सुंदर एवं आकर्षक है। विद्यालय के सभी कक्षा कक्षों की फर्श टाइल्स  युक्त हैं। विद्यालय 19 पैरामीटर से संतृप्त है।विद्यालय प्रकृति मित्र विद्यालय के रूप में स्थापित है।
https://www.facebook.com/share/p/yjUyBL8M2DkdUmsL/?mibextid=oFDknk
👉5- विद्यालय में कुल शिक्षक/स्टॉफ-11













👉6- विद्यालय में नामांकन- (तीन वर्ष)
258 वर्ष 2022–23
264 वर्ष 2023–24
242 वर्ष 2024–25 (नामांकन गतिमान)
👉7- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत- 80%
👉8- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- 70%




👉9- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की संख्या, वर्ष एवं विवरण-
प्रतियोगिता का नाम- खेलकूद/सांस्कृतिक
🏅ब्लॉक स्तर- पीटी प्रतियोगिता
छात्र/छात्रा संख्या 16, वर्ष 2023 एवं नाम निलेश, रोशन, अमन, चंचल, मुहम्मद कैफ, अर्जुन यादव, मुकेश यादव, अमन कुमार, हर्ष तिवारी, समीर कुमार, साहिल, फैजान, किशन, शिवम, अनुराग, आर्यन पाल।
सांस्कृतिक – छात्र/छात्रा संख्या 6, वर्ष- 2019 नाम आकांक्षा गुप्ता, पुनीता पाल, पूनम, अमृता, सुषमा, अनुष्का।
🏅जिला/जनपद स्तर- लंबी कूद
छात्र/छात्रा संख्या 1, वर्ष- 2016 एवं नाम विशाल भारती
मण्डल स्तर –सुलेख प्रतियोगिता
छात्र/छात्रा संख्या 1, वर्ष- 2019 नाम आकांक्षा




🏅राज्य स्तर -
छात्र/छात्रा संख्या, वर्ष एवं नाम
👉10- प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्रों की संख्या, वर्ष एवं विवरण-
प्रतियोगी परीक्षा का नाम- नवोदय/विद्याज्ञान/NMMSE आदि।
छात्र/छात्राओं की संख्या 1 नवोदय विद्यालय वर्ष- 2022 एवं नाम- आर्यन गोंड
आश्रम पद्धति– छात्र/छात्राओं की संख्या 2, वर्ष- 2023 नाम- विकास पाण्डेय, अभिराज पाण्डेय।
आश्रम पद्धति- 2024– छात्र/छात्राओं की संख्या 4, हर्ष तिवारी, मोहित भारती, विष्णु पाण्डेय, समीर कन्नौजिया।















👉11- शिक्षक की व्यक्तिगत अनुकरणीय उपलब्धियाँ- (शोध, नवाचार, सम्मान आदि) शिक्षक डॉक्टर आदित्य नारायन गुप्ता ने शिक्षा शास्त्र विषय पर वर्ष- 2011 में शोध कार्य पूर्ण किया। यूजीसी नेट, यूपी टेट, सी टेट और राष्ट्रीय स्तर के अनेक सेमिनारों में अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। साथ ही साथ अपनी दोनो बेटियों को पूर्ण से प्रारंभिक अवस्था से ही अपने विद्यालय में शिक्षा पूर्ण कराए। विगत 20 वर्षो से दबे एवं कुचले लोगों के प्रति सहानुभूति के साथ मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।साथ ही साथ ब्लॉक एवं जिला स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हो चुका है।
👉12- आपकी नजर में मिशन शिक्षण संवाद की शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण में उपयोगिता- मिशन शिक्षण संवाद एक ऐसा आदर्श है जिसे यदि हम अपने जीवन से जोड़ लें तो किसी भी क्षेत्र में सुगमता और सहजता से समायोजन कर लेंगे इसके साथ ही साथ मिशन शिक्षण और संवाद तीनों पद स्वयं में मार्गदर्शक हैं।
👉13- अनमोल रत्न के रूप में शिक्षक समाज को आपका संदेश- प्रत्येक शिक्षक सबसे पहले सीखने वाले को पढ़े और वह जिस स्तर पर है उसे सुगम बनाते हुए वहीं से प्रारंभ करे तथा साथ ही साथ शिक्षक का कार्य शिक्षण है और यह तप और तपस्या है।
👉14- साभार- श्रीमती विजय लक्ष्मी शुक्ला
ग्राम- पचौहा, पोस्ट- बरहज, जिला- देवरिया
👉15- संकलन कर्ता- भोला चौधरी देवरिया
टीम मिशन शिक्षण संवाद देवरिया (उत्तर प्रदेश)

Comments

Total Pageviews