काव्यांजलि

**#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2237* 🔴🔵
दिनांक- गुरुवार, 20.06.2024~~~~~

कक्षा-7, विषय- विज्ञान 
इकाई- 4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

*भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन*

होते व्यापक रूप से दो प्रकार के परिवर्तन, 
कहलाते जो भौतिक व रासायनिक परिवर्तन।
केवल भौतिक गुण बदलते भौतिक परिवर्तन में,
भौतिक, रासायनिक दोनों रासायनिक परिवर्तन में।।

भौतिक परिवर्तन में पदार्थ का रूप बदलता,
परन्तु कोई नया पदार्थ नहीं बनता।
परिवर्तन के पश्चात सामान्यतः पदार्थ को,
अपनी पूर्व अवस्था में प्राप्त किया जा सकता।।

रासायनिक परिवर्तन स्थायी होते,
जिसमें एक या अधिक नये पदार्थ बनते।
रासायनिक परिवर्तन के पश्चात सामान्यतः, 
पूर्व पदार्थों को प्राप्त नहीं कर सकते।।

मोम का पिघलना, जमना, चीनी का जल में घुलना, 
गर्म करने पर लोहे का लाल होना भौतिक परिवर्तन।
मोमबत्ती, कागज, चीनी, कोयले का जलना,
लोहे में जंग लगना रासायनिक परिवर्तन।।

*🙏रचना-* 
सुमन सिंह (स०अ०)
उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्ली
वि० क्षे०- चोपन, जनपद- सोनभद्र 

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

 *काव्याँजलि*#
टीम *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह

🟣🔵 *काव्याॅंजलि  1120* 🟣🔵
दिनाँक- 20/06/2024, दिन- वृहस्पतिवार 

कक्षा- सप्तम्
विषय- संस्कृत
*पाठ–अस्मांक विद्यालय:*

रत्ना बोली सुन लो तुम माँ, 
करती हूँ नमन आपको माँ, 
आज मिली है खुशी अपार, 
विद्यालय में कल वृक्षारोपण त्योहार।। 

खुश हो हम कल विद्यालय जायेंगे, 
सभी दोस्त मिल खुशी मनायेंगे। 
सब एक-एक वृक्ष रोपित करके, 
पर्यावरण का मान बढ़ायेंगे।। 

वृक्ष रक्षक की सुन्दर भूमिका में, 
मैं भी करूँगी मिलकर प्रतिभाग। 
एक वृक्ष भी अगर कोई काटे,
पलभर में कर दूंँगी मैं वार।। 

बेटी का मनोबल बढ़ाकर,
खुशी से बोली रत्ना की माँ। 
वृक्षों की रक्षा के लिए दिए हैं, 
अनेकों ने सहस्र योगदान।। 

 🙏रचना - :
देवेश्वरी सेमवाल (स०अ०)
रा० उ० प्रा० वि० कान्दी
वि० ख०- अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग

📝 *काव्याँजलि टीम, मिशन शिक्षण संवाद- उत्तराखण्ड*

Comments

Total Pageviews