काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2239*🔴🔵

दिनांक- शनिवार 22.06. 2024~~~~~

विषय- हिन्दी, कक्षा- 02
पाठ-6 (भाग-02)

*ममता का घर*

माँ को अधिक काम होने पर, 
बाबूजी खाना बनाते हैं। 
बगिया से लाये टमाटर, मूली, 
और गाजर धोकर खाते हैं।। 

लौट खेत से बाबूजी, 
बैलों को चारा खिलाते हैं। 
दूध दुहती माँ गाय का, 
फिर हम पढ़ने जाते हैं।। 

बिजली अगर चली जाये, 
लैम्प हमारी जल जाती है। 
खाने से पहले हमारी, 
पढ़ाई पूरी हो जाती है।। 

रात का खाना खाकर हम,
दादी से कहानी सुनते हैं। 
सो जाते हैं सुनकर कहानी, 
कल के सपने बुनते हैं।। 

🙏🏼 *रचना-*
श्रीमती पूनम गुप्ता (स०अ०)
प्रा० वि० धनीपुर, धनीपुर
जनपद अलीगढ़

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews