काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2225* 🔴🔵
दिनांक- गुरुवार, 06.06.2024~~~~~

कक्षा-06
विषय- भूगोल (पृथ्वी और हमारा जीवन)
पाठ-08
*भारत का स्वरूप*

भारत का भौतिक स्वरूप,
आओ तुमको बताएँ।
कहीं पर्वत नदी पठार,
अनेक विविधता पाएँ।।

मिलते हमें कहीं मैदान,
रेगिस्तान भी मिलता।
हरे-भरे मैदान कहीं,
देख के मन है खिलता।।

पाँच प्राकृतिक भागों में,
इसको है बांटा जाता।
पहला देखो उत्तर का 
पर्वतीय भाग कहलाता।।

दूसरा उत्तर का विशाल मैदान,
गंगा-यमुना के आस-पास हैं पाते।
तीसरा थार का मरुस्थल,
चौथा दक्षिणी पठार कहाते।।

*रचना:-*
सुधांशु श्रीवास्तव (स०अ०)
प्राथमिक विद्यालय मणिपुर
ऐरायां, फ़तेहपुर

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

# *काव्याँजलि*#
टीम *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह

🔵🟣 *काव्याॅंजलि  1111* 🟣🔵
दिनाँक- 06/06/2024, दिन- गुरुवार

कक्षा- सप्तम 
विषय- संस्कृत 
नवम: पाठ:
*अस्माकं पर्यावरणम्* (भाग 4)

लगाकर धरा पर पेड़,
मिलकर इसको हम सजाएंँ।
धरती के इस पर्यावरण को,
शुद्ध हवा से भरपूर बनाएंँ।।

पीपल, नींबू, आम के,
पेड़ चारों ओर लगाएंँ। 
स्वच्छ पर्यावरण बनाकर, 
रोग सारे हम भगाएंँ।।

बिना जरूरत पेड़ न काटें हम,
यह संदेश जन-जन में बांटे।
पर्यावरण संरक्षण के लिए,
आओ! मिलकर हाथ बढ़ाएंँ।।

🙏रचना-:
पुष्पा बहुगुणा (प्र०प्र०अ०)
रा० उ० प्रा० विद्यालय पिपोला
वि० ख०- जाखणीधार, टिहरी गढ़वाल 

📝 *काव्याँजलि टीम, मिशन शिक्षण संवाद- उत्तराखण्ड*

Comments

Total Pageviews