काव्यांजलि
*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,
🔵🔴 *#काव्यांजलि_2235* 🔴🔵
दिनांक- मंगलवार, 18.06.2024~~~~~
कक्षा- 6, विषय- विज्ञान
इकाई- 10 (स्वास्थ्य एवं स्वच्छता)
*सूखा कचरा*
जल्द और आसानी से,
नष्ट नहीं होता है जो।
बच्चों! समझो सूखा कचरा,
कहलाता है वो।।
जैसे खाद्य सामग्री क़े,
फाइबर क़े डिब्बे।
पॉलीथीन और प्लास्टिक,
के खिलौने टूटे-फूटे।।
पोलिथीन, रबर के टायर,
फ़टे पुराने जूते।
बिस्कुट, नमकीन के खाली पैकेट,
सूखे कचरे में आते।।
नीले रंग के कूड़ेदान में,
सूखा कचरा डालो।
इधर उधर न फेंकों कचरा,
भारत स्वच्छ बना लो।।
🙏🏼 *रचना:-*
राज कुमार शर्मा (प्र०अ०)
उ० प्रा० वि० चित्रवार
क्षेत्र- मऊ, जनपद- चित्रकूट
✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
Comments
Post a Comment