काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2226* 🔴🔵
दिनांक- शुक्रवार, 07.06.2024~~~~~

कक्षा-06 विषय- भूगोल (पृथ्वी और हमारा जीवन)
पाठ-08
*भारत का स्वरूप*

 *उत्तर का पर्वतीय भाग* 

विशाल पर्वत श्रंखला,
है उत्तर में भारत के।
अरुणाचल प्रदेश तक विस्तृत, 
जम्मू-कश्मीर से लेकर के।।

पश्चिम में जिसकी चौड़ाई, 
अधिक और पूरब में कम।
इसे हिमालय नाम से जानें,
अर्थ है जिसका बर्फ का घर।।

उत्तर के पर्वतीय क्षेत्र को,
चार श्रेणियों में बाँटें,
ट्रांस हिमालय, हिमाद्रि श्रेणी,
हिमाचल, शिवालिक सांचे।।

*रचना:-*
अरविन्द कुमार सिंह(स०अ०)
प्राo विo धवकलगंज 
बड़ागाँव, वाराणसी

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

# *काव्याँजलि*#
टीम *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह

🔵🟣 *काव्याॅंजलि  1112* 🟣🔵
दिनाँक- 07/06/2024, दिन – शुक्रवार
कक्षा–प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक 
विषय- पर्यावरण अध्ययन
प्रकरण- *पर्यावरण दिवस*

आओ सब मिलकर वृक्ष लगायें,
5 जून को पर्यावरण दिवस मनायें।
फल-फूलों के हवादार वृक्ष लगायें,
हरियाली से धरा की शोभा बढ़ायें।।

पर्यावरण हो जब शुद्ध हमारा,
सौन्दर्य महकेगा भू पर सारा।
निरोगी काया सबकी होगी,
सुखी-सम्पन्न होगा जीवन हमारा।।

दूषित हवा फैल गई हर ओर,
दे रही जन-जन को कई रोग।
विकट परिस्थिति हो गई बड़ी,
दमा, अस्थमा से ग्रसित होते लोग।।

निर्भर वृक्षों पर ही हम सब,
जीव-जन्तु, पशु-पक्षी और मानव,
इनकी जड़ें भू कटाव रोकती,
जीवन हमारा करती मनभावन॥ 

🙏🏻रचना-:
सूरी भारती (प्र०अ०)
रा० प्रा० वि० उठड़
वि० ख० जाखणीधार, टिहरी गढ़वाल 

📝 *काव्याँजलि टीम, मिशन शिक्षण संवाद- उत्तराखण्ड*

Comments

Total Pageviews