महिला सशक्तिकरण विशेषांक-298

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण-298*
दिनांक- 18.062024
*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*

नाम- लक्ष्मी काला
पद- प्रभारी प्रधानाध्यापक, 
विद्यालय- राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूर्यागाँव, 
विकासखण्ड  - भीमताल, 
जनपद - नैनीताल

*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*👉
प्रथम नियुक्ति तिथि- 13/12/1995
राजकीय प्राथमिक विद्यालय झंनकट, सितारगंज, ऊधम सिंह नगर
वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति तिथि- 5/7/2011

👉 *विद्यालय की समस्याओं का समाधान* 
1. बालिका शिक्षा के लिए जन जागरण
2. छात्र/छात्रा नामांकन के लिए प्रयास
3. सामाजिक रूढ़िवादिता को दूर करने का प्रयास।
4. बालिका शिक्षा के लिए अभिभावकों को जागरूक किया गया।
5. जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हेतु बच्चों को प्रतिभाग करवाना।
6.  पर्यावरण, बालिका शिक्षा आदि के लिए बच्चों एवम् समाज को प्रेरित करना।
7. करोना काल के दौरान मिशन शिक्षण संवाद द्वारा दी गयी शिक्षण सामग्री, मुख्य दिवसों पर प्रतियोगिता, के लिए ऑनलाइन शिक्षण किया गया।

👉 *विद्यालय और विद्यार्थियों की उपलब्धियां*
1. 2017 से विद्यालय की व्यायाम टीम (16 बच्चे ) राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम/द्वितीय स्थान पर वर्चस्व कायम किया हुआ है।
2. राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र का चयन।
3.  *सपनों की उड़ान* जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कवितावाचन, नाटक, समूह गान आदि में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किये।
4.  जिला व राज्य स्तरीय मानचित्र प्रतियोगिता में पुरस्कृत।
5. रोजगार परक शिक्षा में निष्प्रयोज्य सामग्री से प्रोजेक्ट निर्माण।
6. कविता/निबंध/खेलकूद मे पुरस्कृत
7. शैक्षिक नवाचार से विद्यालय का वातावरण आभूषित है।
8. औषधीय पौधशाला निर्माण एवं ज्यामितीय आकृति के आकार से विद्यालय की दीवार सुसज्जित।
9. इन्स्पायर अवार्ड में प्रतिभाग प्रत्येक वर्ष प्रतिभाग वर्ष 2022-23 में विद्यालय की दो बालिकायें  राज्य एवम एक बालिका राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित।

👉 *छात्र उपस्थिति एवम विद्यालय की उपलब्धियां* -
नियमित उपस्थिति के लिए नये-नये टी एल एम निर्माण जैसे 
1. न्यूज़पेपर व निष्प्रयोज्य वस्तुओं से टी.एल.एम व क्राफ्ट का सामान बनवाना।
2. विद्यालय में बच्चों व अध्यापक की मदद से पेपरमेशी से दीवार में 3d सौरमंडल व सरस्वती की मूर्ति स्थापित करना।
3. विद्यालय को आकर्षण का केंद्र स्थापित करने के लिए शिक्षक साथी व छात्रों की मदद से निष्प्रयोज्य बोतलों से क्यारियों व चारदीवारी का निर्माण करवाना। निष्प्रयोज्य टायरों से चारदीवारी सुसज्जित।
4. शादी के कार्डों से फूल/ गुलदस्ता, साइकिल, व मोटरसाइकिल आदि बनवाना।
6.छात्रों को राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करवा कर छात्रों का मनोबल बढ़वाया है।
वर्ष 2015- 16 में दो बालिकाओं  का चयन राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता (जो राजकोट में सम्पन्न हुई ) के लिए हुआ
 7. इंस्पायर अवॉर्ड मानक में विद्यालय की 2 बलिकाओं व एक बालक का चयन जिला, राज्य  व एक बालिका का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिये हुआ।
8. विद्यालय के एक बालक का चयन डॉ शिवानंद नोटियाल छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए हुआ।
9. वर्ष 2023– 24 में एक बालिका का राष्ट्रीय वॉलीबॉल के लिए चयन व एक बालिका का चयन राष्ट्रीय हैंडबॉल के लिए हुआ ।
10. विद्यालय की छत की मरम्मत जन सहयोग से व पूरे विद्यालय में टाइल्स का कार्य जनसहयोग से करवाया।
11. विद्यालय में टी.वी, कंप्यूटर, लैपटॉप आदि की व्यवस्था भी जनसहयोग द्वारा करवायी गई। 
12. सहयोगी साथियों का बराबर का सहयोग व मितव्ययिता के कारण विद्यालय प्रगति निरन्तरता पर है।
👉 *शिक्षक की उपलब्धि* -
1. वर्ष 2005 में जिला स्तरीय *दक्षता पुरस्कार* शिक्षा एवम खेल के लिए स्वर्गीय  सुश्री जीवंती बिष्ट (बी.एस. ए )द्वारा
2. वर्ष 2005 में राष्ट्रीय वॉलीबॉल बालिका अंडर 17 की चयनकर्ता के लिए चयन हुआ।
3. वर्ष 2017 में स्व०डॉ इंदिरा हृदयेश जी द्वारा क्रीड़ा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
4. वर्ष 2017  शिक्षा के क्षेत्र में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
5. 2024 में (खेल के क्षेत्र)  मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की चयनकर्ता के लिए नागपुर में सम्मानित किया गया।


☘️☘️☘️☘️☘️☘️☘️

*मिशन शिक्षण संवाद* 
जब तक है नाता शिक्षा से
मिशन की अलख  जगायेंगे
शिक्षा का उत्थान, शिक्षक का सम्मान
मन, वचन और कर्म से यही गीत गायेंगे।।

☘️☘️☘️☘️☘️☘️☘️
_✏संकलन_
ज्योति कुमारी
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews