काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2222* 🔴🔵

दिनांक- सोमवार, 03.06.2024~~~~~

कक्षा- 5
विषय- हिन्दी 
पाठ- 2 (भाग -1)

*पंच परमेश्वर*

जुम्मन शेख और अलगू चौधरी,
में मित्रता थी गहरी।
साझे में होती थी खेती और,
लेन-देन में भी साझेदारी।।

जुम्मन की थी बूढ़ी खाला,
नहीं था कोई कुटुम्ब वाला।
जायदाद जुम्मन के नाम की,
सोचा जीवन भर देगा निवाला।।

खातिरदारी ठप्प हुई सब,
रोटी संग खरी-खोटी मिले जब।
माँग लिया खाला ने खर्चा,
जुम्मन का धृष्ट रूप दिखा तब।।

अब पंचायत खाला ने बुलायी,
पंचों के सम्मुख हुयी सुनवाई।
अलगू चौधरी हुए सरपंच,
मन ही मन खुश जुम्मन भाई।।

🙏🏻 *रचना*
पुष्पा पटेल (प्र०अ०)
प्रा० वि० संग्रामपुर
ब्लॉक- चित्रकूट
जनपद- चित्रकूट

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

# *काव्याँजलि*#
टीम *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह

🔵🟣 *काव्याॅंजलि  1108* 🟣🔵
दिनाँक- 03/06/2024, दिन-  सोमवार 

कक्षा – 7     
 विषय- संस्कृत
*पाठ–9,  अस्माकं पर्यावरणम्*

दूरदर्शन देख रहा था,
सुदेश पिता के साथ।
बहन ने आकर कही,
पर्यावरण की बात।।

बोली स्कूल में कल,
संगोष्ठी होगी साथ,
लेकिन समझ से परे है,
पर्यावरण की बात।।

पर्यावरण से भाई भी
उसका था कुछ अनजान। 
पर्यावरण होता है क्या,
न था दोनों को कुछ ज्ञान।।

यह देख उनके पिता हुए,
कुछ हैरान-परेशान। 
पिता ने कहा बात मेरी,
अब सुनो तुम देकर ध्यान।।

🙏🏻रचना-:
 पुष्पा बहुगुणा (प्र०प्र०अ०)
 रा० उ० प्रा० विद्यालय पिपोला
वि० ख०- जाखणीधार
जनपद–टिहरी गढ़वाल, उत्तराखण्ड 

📝 *काव्याँजलि टीम, मिशन शिक्षण संवाद- उत्तराखण्ड*

Comments

Total Pageviews