जेपी कुकरेती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजनी बड़ी, ब्लॉक- यमकेश्वर, जनपद- पौड़ी गढ़वाल, राज्य- उत्तराखण्ड

👉1- शिक्षक का नाम व पद-  #जेपी_कुकरेती (सहायक अध्यापक)

👉2- विद्यालय का नाम-  राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजनी बड़ी, ब्लॉक- यमकेश्वर, जनपद- पौड़ी गढ़वाल, राज्य- उत्तराखण्ड।

👉3- विद्यालय में नियुक्ति तिथि- 01 मई 2012
👉4- विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं भौतिक संसाधन- चार कक्षा-कक्ष एक बरामदा। खेल हेतु पर्याप्त मैदान।
https://www.facebook.com/share/p/8Y2txhveCgyw7WsP/?mibextid=oFDknk
👉5- विद्यालय में कुल शिक्षक/स्टॉफ- एक प्रधानाध्यापक तीन सहायक अध्यापक।







👉6- विद्यालय में नामांकन- कुल 12 (हर सत्र में 12)
👉7- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत- 95% से  97%
👉8- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- छ:






👉9- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की संख्या, वर्ष एवं विवरण-
प्रतियोगिता का नाम- खेलकूद/सांस्कृतिक
1- बच्चों द्वारा इंस्पायर अवार्ड में जिला स्तर पर प्रतिभाग- कुमारी सोनिया व आयुष सिंह
2- मानचित्र प्रतियोगिता में प्रतिवर्ष ब्लॉक स्तर तक प्रथम स्थान- कुमारी सोनिया, कुमारी समीष्ठा, कुमारी दीपिका, कुमारी दीपा, कुमारी खुशी।
3- निबंध प्रतियोगिता में प्रतिवर्ष ब्लॉक स्तर पर स्थान प्राप्त- कुमारी समीष्ठा, कुमारी दीपिका, कुमारी दीपा, कु० खुशी
4- योग प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर प्रतिभाग- नीलम, समीष्ठा, विधाता।
4- सपनों की दौड़ में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान तथा जिला स्तर पर प्रतिभागिता- कुमारी दीपा।






👉11- शिक्षक की व्यक्तिगत अनुकरणीय उपलब्धियाँ- (शोध, नवाचार, सम्मान आदि)-
1- प्रति वर्ष राज्य स्तर पर सेवारत अध्यापक प्रशिक्षण हेतु माॅड्यूल निर्माण।
2- विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों के प्रशिक्षण हेतु माॅड्यूल निर्माण।
3- मुख्यमंत्री मेधावी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति हेतु प्रश्न पत्र निर्माण।
4- एन०एम०एम०एस० छात्रवृत्ति हेतु प्रश्न-पत्र निर्माण।
5- विभागीय कार्य योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु लगातार ब्लॉक और जिला स्तर पर ऑनलाइन प्रशिक्षण हेतु संदर्भ दाता की भूमिका।




6- संकुल केंद्र तथा ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु लगातार प्रतिभागिता।
7- ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन हेतु सामाजिक विज्ञान विषय का लगातार अध्यापन कार्य।
8- मिशन शिक्षण संवाद के तहत सामाजिक विज्ञान विषय के मूल्यांकन हेतु प्रश्न पत्र निर्माण तथा आवश्यकता अनुसार वर्कशीट निर्माण।
9- विद्यालय में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय, सांस्कृतिक तथा विभागीय कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की जिम्मेदारी।
👉12- आपकी नजर में मिशन शिक्षण संवाद की शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण में उपयोगिता- मिशन शिक्षण संवाद ने अध्यापन कार्य को एक नया आयाम दिया है। इसमें न केवल वे छात्र लाभान्वित हो रहे हैं, जिनके पास संसाधनों की कमी है या न्यूनतम स्थिति में संसाधन हैं, बल्कि वे छात्र भी दिशा प्राप्त कर रहे हैं, जिनके पास मार्गदर्शन हेतु पर्याप्त अवसर नहीं है। विद्यालय के तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक क्षेत्र में मिशन शिक्षण संवाद अनुकरणीय कार्य कर रहा है

👉13- अनमोल रत्न के रूप में शिक्षक समाज को आपका संदेश- बच्चों को मूल्यवान शिक्षा प्रदान करने के लिए विद्यालय के साथ-साथ समाज और परिवार की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए प्रारंभिक स्तर पर एक अध्यापक के रूप में स्वस्थ समाज के निर्माण में हमारी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है।
👉14- साभार- विद्यालय के प्रधानाध्यापक का नाम, पता परिचय -श्री मनोज मैठानी, प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजनी बड़ी, यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल।
👉15- संकलन कर्ता- जनपद का नाम- श्रीमती रीता सेमवाल(जिला संयोजक) प्रधानाध्यापिका, राजकीय प्राथमिक विद्यालय:  नीलकंठ, विकास क्षेत्र : यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल
साभार-:  माधव सिंह नेगी,
टीम मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड

सादर निवेदन- विमल कुमार, टीम मिशन शिक्षण संवाद परिवार

Comments

Total Pageviews