जल ही जीवन

बिना जल हुए नहीं कोई सा काम,
इसे साफ रखने हेतु उपाय करें तमाम,
अगर मिले नहीं जल तो जीवन है बेकार,
इसे बचाने के लिए रहें आप तैयार,
बना हुआ है जल यहाँ जीवन का आधार,
ना हो जल के लिए हम सब में आपस में तकरार,
सच कहें तो जल बना जीवन की पहचान,
व्यर्थ तो बहा ना करें इसका अब नुकसान,
बचा कर रखें धन तभी जब आवे  संताप,
जल भी है धन सभी का, रखें बचाकर आप।

रचयिता
मालती गौतम,
प्रधानाचार्या,
उच्च प्राथमिक विद्यालय मडराक,
विकास खण्ड-लोधा,
जनपद-अलीगढ़।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews