महिला सशक्तीकरण विशेषांक-146,श्वेता शुक्ला ,लखनऊ

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक-146*


https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2394142067530043&id=1598220847122173

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
(दिनाँक- 01अगस्त 2019)

*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉
*_"वो पथ क्या पथिक कुशलता क्या,जिस पथ में बिखरे शूल ना हो_*
*_नाविक की धैर्य कुशलता क्या,जब धाराएं प्रतिकूल ना हों ।"_*

मेरा नाम श्वेता शुक्ला है, मेरी नियुक्ति 24 सितंबर 2015 में गणित विषय के अध्यापक के पद पर हुई है। परिषदीय विद्यालयों में कार्य करना सच में चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। सीमित संसाधनों में भी मैंने अपने विद्यालय में अच्छे से अच्छा कार्य करने का प्रयत्न किया और कर रही हूँ । जिसमें समस्त विद्यालय परिवार का सहयोग व ग्राम प्रधान जी का भी सहयोग रहता है । मेरे द्वारा किये गए प्रयासों में कुछ हैं - shining stars, जो कि अच्छी उपस्थिति वाले छात्रों को दिया जाता है । गणित विषय हेतु maths corner, गृहकार्य हेतु तथा  अभिभावकों से संपर्क हेतु गृहकार्य डायरी वितरण, पहचान पत्र वितरण मेरे व्यक्तिगत प्रयास हैं । साथ ही साथ I.C.T. का भी कक्षा शिक्षण में प्रयोग कर रही हूँ । विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व स्वच्छ्ता को देखते हुए नवप्रवेशी विद्यार्थियों को स्वच्छ्ता किट वितरित करती हूँ ।
* शिक्षण क्षेत्र में उत्तम कार्य करने हेतु बेसिक शिक्षा निदेशक द्वारा सम्मानित ।
* ज़िला स्तर पर *ICT अवार्ड (वर्ष 2019)*
* मंडल स्तर पर *ICT अवार्ड ( वर्ष 2019)*
*SCERT* द्वारा *ICT अवार्ड 2019 में नामित।*
* बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा *उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित ( जून 2019)*
* बाल चौपाल चेंज मेकर अवार्ड 2019
* राज्य स्तरीय *उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2019* ( बेसिक शिक्षा परिषद उत्तरप्रदेश द्वारा)

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Post a Comment

Total Pageviews