महाप्राण निराला

महाप्राण निराला
पुण्यतिथि

हिंदी साहित्य का
छायावादी कवि।

रस, लालित्य की
अनुपम छवि।

रचनाओं में
यथार्थ की छाप।

जन की पीड़ा
मन का सन्ताप।।

वह  महाप्राण
कहलाता था।

संघर्षों से
टकराता था।

परिमल, आराधना
लिली, सखी।

राम की शक्तिपूजा
निरुपमा लिखी।

बिल्लेसुर बकरिहा
चतुरी चमार।

परिमल मुक्त
कविता की पुकार।

सरोज स्मृति
संग्रह कविता।

नए पत्ते बेला
कुकुरमुत्ता।

सम्पादन, सुधा
समन्वय, मतवाला।

अप्सरा, निरुपमा
उपन्यास निराला।

वह तोड़ती पत्थर
जैसी कविताएँ अमर।

पहली रचना
जन्मभूमि।

इलाहाबाद
उनकी कर्मभूमि।

वे प्रवर्तक
मुक्त छंद के।

वे समर्थक
आनन्द के।।

वे साहित्य के
सरताज।

जिनकी पुण्यतिथि
है आज।

रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews