शिक्षक स्वाभिमान दिवस समारोह ,जनपद भदोही

*#शिक्षक_स्वाभिमान_दिवस_भदोही*

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2193583150919270&id=1598220847122173

*जनपद भदोही के विकास खंड औराई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव मे पूर्व राष्ट्रपति  ,मिसाइलमैन स्वर्गीय डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम का जन्मदिवस शिक्षक सम्मान दिवस के रुप मे मनाया गया ।*

मिशन शिक्षण संवाद के बैनर तले विकास क्षेत्र औराई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे आयोजित कार्यक्रम पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व की चर्चा की गई |
*शिक्षक स्वाभिमान दिवस मनाने की एक नई पहल की गई ।* _डॉ .कलाम जी मिशन के प्रणेता एवं आदर्श हैं उनके जन्मदिन पर यह एक नई परम्परा का आगाज किया गया है उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिये ।_

इस दौरान  विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।   पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव में कई विद्यालयो के बच्चों ने प्रतिभाग किया|  आयोजन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमवांमाफी यादव बस्ती प्रथम स्थान ,पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव द्वितीय स्थान एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोइलरा तृतीय स्थान प्राप्त किया । विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ  ब्लॉक् अध्यक्ष  विनोद कुमार एवं संचालन पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेजवाँ के प्र अ श्री समर बहादुर पटेल ने किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के समस्त स्टाफ व ज्योति कुमारी ने पूर्ण सहयोग किया|

*साभार :-*
*विनोद कुमार*
जनपद भदोही
*📝संकलन:-*
*टीम मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews