शिक्षा है सबका अधिकार

आओ हम सब करें प्रचार
शिक्षा है हम सबका अधिकार..।

जन-जन तक यह सन्देश पहुँचाएँ
शिक्षा को सर्वजन सुलभ बनायें..।

शिक्षा से मिटेगा इस धरा का अंधकार
आओ सब मिलकर एक अलख जगायें...।

जन-जन तक सन्देश पहुँचाएँ।
शिक्षा स्वाभिमान, सम्मान से जीना सिखलाये।।

शिक्षा ही वह ढाल है सबकी
दुःख विषाद समस्या का हल सुलझाये।।

शिक्षा का सबको मर्म बतायें
जो आगे बढ़ने की ललक में आशा की दीप जलायें।।

शिक्षा का यह मन्त्र बताएँ
यह सुख समबृद्व धन धान्य से पूर्ण करायें।।

आओ   सभी बौद्धिक जनों से प्रेरणा दिलवायें।
शिक्षा ही बेरोजगारी बेकारी से छुटकारा दिला स्वालंबी बनाये।।

अंधविस्वास को दूर भगाएँ।
शिक्षा नर-नारी को  दिशा दिखाए।

शिक्षा ही तकनीकी विकास की धुरी है।
जो विकसित राष्ट्र की राह बनाये।।

आओ जाति धर्म मजहब से उपर उठकर
सबको साथ लेकर शिक्षित बनायें...।

कोई बच्चा कहीं छूट न जाए
घर-घर तक ये सन्देश पहुँचाएँ।

शिक्षित कर सबका करें विकास
समाज में फैले खुशहाली अपार..।

आओ मिलकर एक अलख जगायें
समाज को शिक्षा का राह दिखायें।

शिक्षा से ही विकास, शिक्षा से ही उत्थान।
शिक्षा ही मानव चिंतन का आधार।
आओ शिक्षा का करे प्रसार।।

रचयिता
रवीन्द्र नाथ यादव,
सहायक अध्यापक,  
प्राथमिक विद्यालय कोडार उर्फ़ बघोर नवीन,
विकास क्षेत्र-गोला,
जनपद-गोरखपुर।

Comments

Total Pageviews