मित्रता दिवस
अलग अलग देशों में होता
अलग अलग तिथि वार।
भारत में हैं इसे मनाते
अगस्त के प्रथम रविवार।
हॉल मार्क कार्ड के संस्थापक
नाम था जोएस हॉल।
ग्रीटिंग्स भेजकर मित्रों का
लिया करते थे हालचाल।
सन उन्नीस सौ उनीस से
सिलसिला ये चल रहा।
हैप्पी हैप्पी फ्रेंडर्स डे
हर कोई अब कह रहा।
फ्रेंडशिप का ब्रांड एंबेसेडर
बन गए विनी द पू।
सबसे करलो दोस्ती
सबके दिल को छू।
श्रीकृष्ण महलो में रहते,
सुदामा बसे कुटीर।
एक तन पर राजसी कपड़े
एक के तन न चीर।
किन्तु कृष्ण ने कायम रखी
मित्रता की लाज।
मुट्टी भर तन्दुल की
कीमत,दो लोकों का राज।
रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।
अलग अलग तिथि वार।
भारत में हैं इसे मनाते
अगस्त के प्रथम रविवार।
हॉल मार्क कार्ड के संस्थापक
नाम था जोएस हॉल।
ग्रीटिंग्स भेजकर मित्रों का
लिया करते थे हालचाल।
सन उन्नीस सौ उनीस से
सिलसिला ये चल रहा।
हैप्पी हैप्पी फ्रेंडर्स डे
हर कोई अब कह रहा।
फ्रेंडशिप का ब्रांड एंबेसेडर
बन गए विनी द पू।
सबसे करलो दोस्ती
सबके दिल को छू।
श्रीकृष्ण महलो में रहते,
सुदामा बसे कुटीर।
एक तन पर राजसी कपड़े
एक के तन न चीर।
किन्तु कृष्ण ने कायम रखी
मित्रता की लाज।
मुट्टी भर तन्दुल की
कीमत,दो लोकों का राज।
रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments
Post a Comment