देशों के राष्ट्रीय खेल

आओ बच्चों तुम्हें बतायें,
कुछ देशों के राष्ट्रीय खेल।

खेल कूद है बहुत जरूरी
इनसे बढ़ता आपसी मेल।।

भारत -पाकिस्तान का हॉकी
      ब्राजील रूस का है फुटबॉल।

आस्ट्रेलिया-इंग्लैंड का क्रिकेट'
           अमेरिका खेले बेसबॉल।।

जापान- जूडो स्पेन बुल फाइट
        बैडमिंटन खेल मलेशिया।

चीन खेलता टेबल टेनिस
         खेल होते सब बढ़िया।

रचयिता
साकेत बिहारी शुक्ल,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय -कटैया खादर,
विकास खण्ड-रामनगर,
जनपद- चित्रकूट।
मोबाइल-9695712961

Comments

Post a Comment

Total Pageviews