४२०~ नाथूराम कुशवाहा, प्र०अ० प्राथमिक विद्यालय सिंगलामऊ विख-भाग्यनगर, जनपद-औरैया

         🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद-औरैया से बेसिक शिक्षा के अनमोल रत्न शिक्षक भाई नाथूराम कुशवाहा जी से करा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और व्यवहार कुशलता से विद्यालय परिवार के साथ मिलकर अपने विद्यालय को बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र एवं समाज के लिए विश्वास का केन्द्र बना दिया है। जिससे विद्यालय में उपस्थिति एवं नामांकन जैसी विषम परिस्थितियों का समाधान कर दिखाया। जो हम सभी के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयास हैं।

आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2597191907225057&id=1598220847122173

🥀1. नाथूराम कुशवाहा, प्र०अ०
प्राथमिक विद्यालय सिंगलामऊ, विकासखण्ड- भाग्यनगर, जनपद- औरैया (उ०प्र०)
प्रथम नियुक्ति - 18/12/1999
वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति - 13/08/2013

🥀2- विद्यालय की समस्याए:-
▪वृक्षविहीन विद्यालय परिसर व निम्न भौतिक परिवेश।
▪कम छात्र-नामांकन, उपस्थिति व शैक्षिक माहौल का अभाव।
▪विद्यालयी अभिलेखों का अव्यवस्थित रखरखाव।

🥀 3- विद्यालय की समस्याओं का समाधान:-
▪विद्यालय में भौतिक परिवेश को सुन्दर करने के क्रम में 18 पौधों का रोपण कर, सुरक्षित रखा। अब विद्यालय परिसर हराभरा व छायादार है। विभिन्न पुष्पीय पौधों व फुलवारी का रोपण किया।
▪कक्षा-कक्षों को कक्षा स्तर के अनुसार विभिन्न टीएलएम से सुसज्जित किया।
▪गांव में निजी विद्यालय संचालन के बाबजूद बच्चों के घर-घर जाकर उपस्थिति 90 प्रतिशत के लगभग करने में सफलता मिली।
▪समय-सारिणी के अनुसार कक्षा संचालन करने पर शैक्षिक माहौल में गुणवत्तापरक सुधार हुआ।
▪विभाग द्वारा विद्यालय में बालिका शौचालय की स्थापना के बाद बालिकाओं के नामांकन व उपस्थिति में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी हुई।









🥀4 - विद्यालय में बच्चों को खेल- खेल के माध्यम से शिक्षण कार्य कराया जा रहा है तथा निरन्तर योगाभ्यास कराया जाता है। समय- समय पर सांस्कृतिक आयोजन कर बच्चों को पुरस्कार, प्रशस्तिपत्र एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाता है।
🥀 शैक्षिक सुधार में विद्यालय की शिक्षिकाएं नीलम जी, बिनीता जी व गायत्री देवी जी का विशेष सहयोग रहा।

5- विद्यालय और विद्यार्थियों की उपलब्धि:-
🥀A- नामांकन विवरण:
सत्र नामांकन
2012-13 69
2017-18 97
2018-19 98
2019-20 99

🥀B- उपस्थिति: औसत छात्र उपस्थिति 85 - 90%

🎖C- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण: वर्ष 2014-15 में प्राथमिक विद्यालय स्तर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

🎖D - विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ: उपचारात्मक शिक्षण प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों को जिलाधिकारी महोदया श्रीमती मालाश्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया।





🥀6 - शिक्षक की उपलब्धियां :-
🎖यूनीसेफ संस्था से प्रशस्तिपत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राप्त।
🎖वर्ष 2013 में आदर्श शिक्षक के रूप में चुना गया।
▪खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र प्राप्त।
▪वर्ष 2019 में स्तरानुसार शिक्षण कराने में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र प्राप्त।
🌳पर्यावरण संरक्षण हेतु "रेड टेप मूवमेंट" प्रमाणपत्र प्राप्त।

🥀7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश : मिशन शिक्षण संवाद ने अपने स्लोगन "शिक्षा का उत्थान, शिक्षक का सम्मान" से हम शिक्षकों को निरन्तर सीखने- सिखाने की जो पहल शुरु की, वह काबिलेतारीफ है।

🥀8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:-
शिक्षक समाज के लिए मेरा यही संदेश है कि हम विषम परिस्थितियों में शिक्षा की अलख जगाने वाले, शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने हेतु प्रयासरत कर्मयोगी शिक्षक साथियों से अनवरत सीखते हुए पूर्ण मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करें तो सुनिश्चित ही सरकारी विद्यालयों की तस्वीर बदलने में वक्त न लगेगा।

साभार.... 🙏🏽
नाथूराम कुशवाहा, प्र०अ०
प्राथमिक विद्यालय सिंगलामऊ
विख-भाग्यनगर, जनपद-औरैया

संकलन - ज्ञान प्रकाश
टीम मिशन शिक्षण संवाद औरैया

नोट: मिशन शिक्षण संवाद परिवार में शामिल होने एवं अपना, अपने जनपद अथवा राज्य के आदर्श विद्यालयों का अनमोल रत्न में विवरण भेजने तथा मिशन शिक्षण संवाद से सम्बंधित शिकायत, सहयोग, सुझाव और विचार को मिशन शिक्षण संवाद के जनपद एडमिन अथवा राज्य प्रभारी अथवा 9458278429 अथवा 7017626809 और ई-मेल shikshansamvad@gmail.com पर भेज सकते हैं।

🙏विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
18-03-2020

Comments

Total Pageviews