स्कूल चलो बच्चों

सुनो सभी बच्चों
स्कूल चलो बच्चों!

खुल गये हैं स्कूल
चलो सभी बच्चों!

स्कूल में शिक्षकगण
पहुँच गये बच्चों!

बुला रहे स्कूल
उठो, चलो बच्चों।

पढ़ने-लिखने को
स्कूल चलो बच्चों!

बस्ता लेकर अब
दौड़ चलो बच्चों!

स्कूल पहुँचकर तुम
खूब पढ़ो बच्चों!

एक भी दिन स्कूल
छूटे ना बच्चों!

स्कूल सिखाता है
ज्ञान-प्रेम बच्चों!

रचयिता
अनार सिंह वर्मा,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला गोदी,
जनपद-कासगंज।
972062564

Comments

Total Pageviews