महिला सशक्तीकरण विशेषांक-119,प्रीति शर्मा,बरेली
*👩👩👧👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक-119*
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2371419899802260&id=1598220847122173
*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
(दिनाँक- 01जुलाई 2019)
नाम-प्रीति शर्मा
पद-प्रधानाध्यापक,ब्लॉक व्यायाम शिक्षिका/ ब्लॉक गाइड कैप्टन
विद्यालय-प्राथमिक विद्यालय गुलड़िया मोहम्मद हुसैन
विकास क्षेत्र दमखोदा जनपद बरेली
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉
प्राथमिक विद्यालय गुलरिया मोहम्मद हुसैन विकास क्षेत्र दमखोदा जनपद बरेली पर मेरी प्रोन्नति 31 जनवरी 2015 को प्रधानाध्यापक पद पर हुई विद्यालय पर एकमात्र मैं स्थाई शिक्षिका नियुक्त हुई विद्यालय में छात्र उपस्थिति बहुत कम थी मैंने बच्चों के बाल मन को पड़ा मैं ब्लॉक व्यायाम शिक्षिका भी हूं इसलिए मैंने खेल को ही अपना हथियार बनाते हुए विद्यालय विकास सुनिश्चित किया बच्चों को नियमित योग एवं खेल का प्रशिक्षण प्रदान किया बच्चों ने कई स्तरों पर खेलकर पुरस्कार भी अर्जित किए जिससे विद्यालय में छात्र उपस्थिति में वृद्धि हुई और छात्र नामांकन भी बढ़ गया प्रत्येक वर्ष मेरे द्वारा प्रशिक्षित बच्चे विभिन्न स्तरों पर खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हैं और पुरस्कार पाते हैं इसके अलावा मैं ब्लॉक गाइड कैप्टन भी हूं मैं अपने विकास क्षेत्र में एवं जनपद स्तर पर खेल एवं स्काउट गाइड दोनों में अपनी भरपूर सेवा प्रदान कर रही हूं जिसके कारण मुझे विभिन्न स्तरों (जनपद ,मंडल, राज्य) पर पुरस्कृत भी किया गया
मेरा मानना है कि बालमन को खेल द्वारा जीता जा सकता है खेल ही वह एक ऐसी विधा है जिसके द्वारा शिक्षा देने पर बच्चे रुचि पूर्ण उसे ग्रहण करते हैं और यह ज्ञान स्थाई होता है बच्चे के सर्वांगीण विकास हेतु भी खेल अति आवश्यक है
_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*
Preeti Mam is an inspiration for us. She is very selfless and always motivate the teachers and students to do better. Whether it is sports or scouts/ guide, I have always seen her in high spirits, which also inspire us to work positively for the children.
ReplyDelete