सरकारी स्कूल में है दाखिला कराना
सरकारी स्कूल में है दाखिला कराना-2
शिक्षा का स्तर सुधारना जरूरी,
बेटा और बेटी को उभारना जरूरी,
भेदभाव को है अब जड़ से मिटाना...
सरकारी स्कूल में है दाखिला कराना...
निशुल्क किताबों से ज्ञान मिलेगा,
मातृ समूह को सम्मान भी मिलेगा,
बाल संसद का है लक्ष्य बनाना...
सरकारी स्कूल में है दाखिला कराना...
पुस्तकालय में है गीता का ज्ञान,
फुटबॉल, लूडो, शतरंज का सामान,
सारे खेलों के गुण हमें है सिखाना..
सरकारी स्कूल में है दाखिला कराना...
स्मार्ट क्लास से है सुसज्जित कक्षाएँ,
कम्प्यूटर की भी शिक्षा यहाँ पाएँ,
"डिजिटल इंडिया" का सपना सच कर दिखाना....
सरकारी स्कूल में है दाखिला कराना......
रचयिता
सुषमा त्रिपाठी,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर,
विकास खण्ड-खजनी,
जनपद-गोरखपुर।
शिक्षा का स्तर सुधारना जरूरी,
बेटा और बेटी को उभारना जरूरी,
भेदभाव को है अब जड़ से मिटाना...
सरकारी स्कूल में है दाखिला कराना...
निशुल्क किताबों से ज्ञान मिलेगा,
मातृ समूह को सम्मान भी मिलेगा,
बाल संसद का है लक्ष्य बनाना...
सरकारी स्कूल में है दाखिला कराना...
पुस्तकालय में है गीता का ज्ञान,
फुटबॉल, लूडो, शतरंज का सामान,
सारे खेलों के गुण हमें है सिखाना..
सरकारी स्कूल में है दाखिला कराना...
स्मार्ट क्लास से है सुसज्जित कक्षाएँ,
कम्प्यूटर की भी शिक्षा यहाँ पाएँ,
"डिजिटल इंडिया" का सपना सच कर दिखाना....
सरकारी स्कूल में है दाखिला कराना......
रचयिता
सुषमा त्रिपाठी,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर,
विकास खण्ड-खजनी,
जनपद-गोरखपुर।

अच्छी एवँ सामयिक रचना, शुभकामना 💐 💐
ReplyDelete