भारत के राष्ट्रपति

भारत के राष्ट्रपति
(कार्यवाहक छोड़कर)

राजेन्द्र चले राधाकृष्ण की ओर,
जाकिर हुसैन को याद किया।
वी वी गिरि फखरुद्दीन अली,
नीलम संजीव का नाम लिया।।
ज्ञानी जैल सिंह, आर.वेंकट,
शंकर दयाल जी आये थे।
के आर नारायण अब्दुल कलाम जी,
भारत का मान बढ़ाये थे।।
प्रतिभा पाटिल महिला राष्ट्रपति,
प्रणव मुख़र्जी भी आये।
रामनाथ कोविन्द को देख के,
जनता मन में मुस्काये।

रचयिता
साकेत बिहारी शुक्ल,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय -कटैया खादर,
विकास खण्ड-रामनगर,
जनपद-चित्रकूट।
मोबाइल-9695712961

Comments

Total Pageviews