इन्द्रधनुष

देखो इन्द्रधनुष है आया
सात रंग है साथ में लाया,
बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा
किसने इन रंगों को भरा,
पीला, नारंगी और लाल
सुंदरता की ये हैं मिसाल,
इन सातों रंगों से मिलकर
जीवन बनता सबसे सुन्दर,
देखो इन्द्रधनुष है आया
सात रंग है साथ में लाया।।

रचयिता
अनुपमा शर्मा,
सहायक अध्यापक,
कन्या प्राथमिक विद्यालय पठाकरका,
विकास खण्ड-बंगरा,
जनपद-झाँसी।

Comments

Total Pageviews