अच्छा इंसा बन जाना

शाम को जल्दी सो जाना
सुबह को जल्दी उठ जाना
उठकर पानी पी जाना
फिर शौचालय को जाना
ऐसा जीवन में करके
अच्छा बच्चा बन जाना।

फिर थोड़ा योगा करना
साफ-सफाई भी करना
कुल्ला भी तुम कर लेना
नहान भी तुम कर लेना
ऐसा जीवन में करके
अच्छा बच्चा बन जाना।

भोजन भी फिर कर लेना
बस्ता भी फिर ले लेना
सबको नमस्ते कर लेना
विद्यालय को चल देना
ऐसा जीवन में करके
अच्छा बच्चा बन जाना।

खूब पढ़ाई कर लेना
अच्छे मित्र बना लेना
अनुशासन में रह लेना
जीवन सफल बना लेना
ऐसा जीवन में करके
अच्छा इंसा बन जाना।

रचयिता
अनार सिंह वर्मा,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला गोदी,
जनपद-कासगंज।
9720625646

Comments

Total Pageviews