२४४~ अब्दुल इरशाद, प्रा० वि० रसूलपुर , क्षेत्र - बिसंडा , बाँदा

🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद बांदा के माध्यम एक ऐसे अनमोल रत्न शिक्षक साथी से करा रहे हैं। जिनकी कोशिश ने समाज के बीच बेसिक शिक्षा का विश्वास मजबूत किया। जिससे छात्र उपस्थिति और नामांकन जैसी महत्वपूर्ण समस्या के समाधान पर सफलता प्राप्त की है। जो हम सब के लिए अनुकरणीय और प्रेरक है।

आइए देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:-


विद्यालय में नियुक्ति के पश्चात मैंने देखा कि नामांकन के सापेक्ष दैनिक उपस्थिति आधी भी नहीं है। अपने स्तर से जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि कुछ बच्चे स्कूल में नामांकन करवा कर प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं। जबकि कुछ लोग जिले से बाहर हैं। मेरी प्राथमिकता दैनिक उपस्थिति को ९०% से अधिक करना और नामांकन को १००% सही रखना था। स्कूल में पहले प्रार्थना पी०टी० आदि भी नियमित नहीं होती थी। बच्चों को uniform तो मिली थी लेकिन साफ़ सफाई का स्तर बहुत खराब था। मैं जब प्रोमोशन पर विद्यालय पहुँचा तो सिर्फ मैं अकेला ही था। कोई और अध्यापक या शिक्षामित्र नहीं था। इस सम्बन्ध में खंड शिक्षा अधिकारी महोदय से निवेदन कर विद्यालय प्रबन्ध समिति से प्रस्ताव बना कर मो० आकिब जावेद (स०अ०) को अस्थाई रूप से विद्यालय से सम्बद्ध करवाया। प्रतिदिन प्रार्थना, पी० टी०, खेलकूद आदि का आयोजन सुनिश्चित किया। बच्चों को प्रतिदिन साफ़-सफाई, सामान्य ज्ञान आदि के बारे में जानकारी देने हेतु समय सरणी में आधे घंटे का एक वादन लगाया गया। प्रबन्ध समिति की मासिक बैठकों को नियमित किया। स्टाफ के सहयोग से सभी बच्चों को i card की व्यवस्था, ऑफिस हेतु फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक चीजों का क्रय विद्यालय के लिए किया गया। सितम्बर २०१७ में श्री राजकुमार (स०अ०) की नियुक्ति विद्यालय में हो गयी। विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सम्पूर्ण विकास हेतु अन्य क्रिया कलाप करवाए गये। फलस्वरुप बच्चों की दैनिक उपस्थिति ९०% से अधिक रहने लगी। साथ ही जो बच्चे प्राइवेट स्कूल में पढ़ते थे अब वह पुनः विद्यालय आने लगे। २०१६ में ८६ के सापेक्ष २०१८ में नामांकन १०३ हो गया है। विद्यालय अपने ब्लॉक में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के रूप में भी चुना गया। उत्कृष्ट विद्यालय की सूची में भी प्रा०वि० रसूलपुर को ब्लाक में दूसरे स्थान पर जगह मिली है। विद्यालय स्टाफ का आपसी सामंजस्य एवं सहयोग ही इस सफलता के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
साभार
नाम - अब्दुल इरशाद, 
पद - प्र० अ०, 
नियुक्ति वर्ष - २०१६, 
विभाग में नियुक्ति 2010
प्रा० वि० रसूलपुर, क्षेत्र - बिसंडा, 
बाँदा, 8737822000
संकलन: अंजू गुप्ता
मिशन शिक्षण संवाद बाँदा








👉 मित्रों आप भी यदि बेसिक शिक्षा के सम्मानित शिक्षक हैं या शिक्षा को मनुष्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण मानते हों और शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना अपना कर्तव्य मानते है तो इस मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से शिक्षा के उत्थान एवं शिक्षक के सम्मान की रक्षा के लिए आपस में हाथ से हाथ मिलाकर, मिशन शिक्षण संवाद के अभियान को सफल बनाने के लिए इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने में सहयोगी बनकर, शिक्षक स्वाभिमान की रक्षा के लिए आगे बढ़ें। हमें विश्वास है कि अगर आप सब अनमोल रत्न शिक्षक साथी हाथ से हाथ मिलाकर संगठित रूप से आगे बढ़े तो निश्चित ही बेसिक शिक्षा से नकारात्मकता की अंधेरी रात का अन्त होकर रोशनी की नयी किरण के साथ नया सवेरा अवश्य आयेगा। इसलिए--

👫 आओ हम सब हाथ मिलायें।
बेसिक शिक्षा का मान बढ़ायें।।

👉🏼 नोटः- यदि आप या आपके आसपास कोई बेसिक शिक्षा का शिक्षक साथी प्रेरक कार्य कर शिक्षा एवं शिक्षक को सम्मानित स्थान दिलाने में सहयोग कर रहा है तो बिना किसी संकोच के अपने विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों को हम तक पहुँचाने में सहयोग करें। आपकी ये उपलब्धियाँ और गतिविधियाँ हजारों शिक्षकों के लिए नयी ऊर्जा और प्रेरणा का काम करेंगी। इसलिए बेसिक शिक्षा को सम्मानित स्थान दिलाने के लिए हम सब मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जुड़कर एक दूसरे से सीखें और सिखायें। बेसिक शिक्षा की नकारात्मकता को दूर भगायें।

उपलब्धियों का विवरण, ऑडियो, वीडियो और फोटो भेजने का Whatsapp No.- 9458278429 एवं ईमेल- shikshansamvad@gmail.com है।

साभार: मिशन शिक्षण संवाद उ० प्र०

विमल कुमार
कानपुर देहात
12/06/2018

मिशन शिक्षण संवाद के  फेसबुक पेज, समूह, ब्लॉग, ट्विटर एवं यू-ट्यूब पर  ऐसे ही अनेकानेक नवाचार देखने, पढ़ने और कमेंट के रूप में अपने विचार लिखने के लिए क्लिक करें-

1-फेसबुक पेज:-
@ https://www.facebook.com/shikshansamvad
2- फेसबुक समूह:-
@ https://www.facebook.com/groups/118010865464649
3- मिशन शिक्षण संवाद ब्लॉग:-
@ http://shikshansamvad.blogspot.in
4- ट्विटर:-
@ https://twitter.com/shikshansamvad
5- यू-ट्यूब:-
@ https://www.youtube.com/channel/UCPbbM1f9CQuxLymELvGgPig
6- वेबसाइट:-
@ http://missionshikshansamvad.com

अपनी उपलब्धियों का विवरण, ऑडियो, वीडियो और फोटो भेजने का Whatsapp No.:- 9458278429 एवं ईमेल- shikshansamvad@gmail.com है।

Comments

Total Pageviews