गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर

राष्ट्रीय चेतना को जिसने

जन-जन के मन में जगाया

सम्पूर्ण विश्व में महान लेखक ने

गुरुदेव के नाम से सम्मान पाया।।


7 मई 1861 को कोलकाता में जन्मे 

महान लेखक रवीन्द्र नाथ टैगोर।

माता उनकी शारदा देवी और

पिता का नाम देवेन्द्र नाथ टैगोर।।


भारत और बांग्लादेश के लिए

राष्ट्रगान लिखे गुरुदेव आपने

अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से साहित्य को

धन्य किया गुरुदेव आपने।।


साहित्य के नोबेल पुरस्कार से अलंकृत

महान कवि और दार्शनिक बने आप

सम्पूर्ण विश्व के लिए समाज को देने

वाले युग दृष्टा बने आप।।


राष्ट्र सेवा में जिसने अपना सम्पूर्ण 

इस कवि ने जीवन कर दिया समर्पित 

रवीन्द्रनाथ टैगोर जी की जयन्ती पर

हम सब ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews

1165151