अरुण चंद्र गुहा

आओ बच्चों तुम्हें सुनाएँ

ऐसे व्यक्ति की कहानी

अरुण चंद्र गुहा नाम उनका

वह प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानी।।


14 मई 1892 को बंगाल के 

बारीसाल में जन्मे अरुण चंद्र गुहा

रामकृष्ण और विवेकानंद जी के 

विचारों से प्रभावित थे अरुण चंद्र गुहा।।


युगांतर पार्टी में सम्मिलित होकर

स्वतन्त्रता के लिए प्रयास किया

कई बार गए जेल और 

एक लेखक के रूप में भी कार्य किया।।


स्वतन्त्रता के बाद तीन बार लोकसभा 

के सदस्य के रूप में कार्य किया

महान राजनेता और कान्तिकारी ने

प्रसिद्ध लेखक के रूप में भी अपना नाम किया।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews

1165151