१०९a~ संयोगिता, प्राथमिक विद्यालय अदलपुर, डिलारी, मुरादाबाद

            🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय जनपद मुरादाबाद से मिशन शिक्षण संवाद परिवार की अनमोल रत्न शिक्षिका बहन संयोगिता जी से करा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और समर्पित व्यवहार कुशलता से न सिर्फ अपने शून्य की ओर जा रहे वर्तमान विद्यालय को सामाजिक विश्वास के केन्द्र के साथ प्रदेश स्तर पर पहचान के रूप में स्थापित कर दिया बल्कि यह प्रमाणित कर दिखा कि आप की सकारात्मक शक्ति के आगे विद्यालय का स्थान और उसकी विषम परिस्थितियाँ बाधक नहीं बन पाते हैं इसीलिए मात्र एक विद्यालय को विश्वास का प्रतीक बनाने में सफलता प्राप्त नहीं की है बल्कि दो जनपदों के दो विद्यालयों को शिखरता प्रदान करने में सफलता प्राप्त की है। जो हम और हमारे जैसे हजारों शिक्षक साथियों के लिए प्रेरक और अनुकरणीय प्रयास हैं।।


आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:- 


👉1..शिक्षक का परिचय:-
संयोगिता (प्र०अ०) प्रा०वि० अदलपुर, डिलारी, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
प्रथम नियुक्ति:14/02/2009
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त:13/04/2017

👉2- विद्यालय की समस्याए:- 

🥀1. नियुक्ति के समय विद्यालय की मुख्य समस्या थी।
विद्यालय का बस्ती से दूर होना और विद्यालय के सामने श्मशान घाट होना, जिस कारण अगर किसी का बच्चा बीमार हो गया तो समझों विद्यालय आना बंद क्योंकि उसे हवा हो गई विशेष रूप से लड़का है तो उम्मीद ही न करे विद्यालय वापस आने की। इसी कारण बच्चें विद्यालय में M.D.M. भी खाना पसंद नहीं करते थे। 
🥀2. इसके साथ ही दूसरी समस्या थी विद्यालय के पास नदी होना जिसमें कई हादसे हो चुके थे। विद्यालय में मुख्य दरवाजा नहीं था, जिस कारण बरसात के दिनों में विशेष रूप से डर यही रहता था कि कोई बच्चा विद्यालय से बाहर निकल कर नदी की ओर न चला जाए।
🥀3.. इनके साथ तृतीय समस्या थी विद्यालय की खराब छवि जिस कारण उपस्थिति 20 से 25 % ही रहती थी। 
🥀4..विद्यालय में कमरे थे लेकिन कक्षा- कक्ष नहीं, मतलब TLM नाम की कोॆई चीज वहाँ नहीं थी।
🥀5.. विद्यालय में चोरी की समस्या।

👉3- विद्यालय की समस्याओं का समाधान:- हम जनपद बिजनौर से एक आदर्श विद्यालय को छोड़कर स्थानान्तरण के बाद यहाँ कार्यभार लिया था। इतनी उम्मीद थी कि जहाँ भी जाएगे शून्य से ही शुरूआत करनी होगी और वही मिला भी पहले अफसोस भी हुआ क्यों लिया ट्रांसफर। बहुत पीछे हो गये है हम। लेकिन अब कोई रास्ता भी नहीं था तो फिर पहले ही दिन से कार्ययोजना के साथ कार्य करना शुरू कर दिया और कार्यों की गति बढ़ा दी। इस पर ईश्वर का आशीर्वाद और मिशन शिक्षण संवाद की प्रेरणा भी साथ रही जिससे आज दो वर्ष कुछ माह में ही विद्यालय प्रदेश स्तर पर उत्कर्ष्ट विद्यालय की श्रेणी में चयनित हो गया है।



A- स्वयं का प्रयास से:
🌹 विद्यालय की इन समस्याओं को हल करने के लिए सबसे पहले कमरों को कक्षा- कक्ष बनाने की पहल करते हुए उनमें TLM लगाने आरम्भ किए और विद्यालय के भौतिक परिवेश को आकर्षक रूप प्रदान करने की योजना पर कार्य किया। 
🌹बच्चों का विद्यालय के प्रति जुड़ाव हो और समाज में एक सकारात्मक संदेश जाए इसके लिए बच्चों को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ा और क्राफ्ट वर्कशाप, साइंस वर्कशाप जैसी गतिविधियों का आरम्भ किया। 
🌹अभिभावकों से निरंतर सम्पर्क कर उन्हें जागरूक करने की दिशा में प्रयास किए। 
🌹बच्चों को समझाया कि हम भी विद्यालय में प्रतिदिन खाना खा रहे हैं जब हम पर हवा नहीं हो रही तो तुम पर भी नहीं होगी। समय लगा लेकिन धीरे- धीरे सकारात्मक असर दिखा। 
पहले बच्चों की माताएँ सामाजिक बंधनों के कारण विद्यालय नहीं आती थी उनका जबाब होता था कि हमारे यहाँ महिलाएँ बाहर नहीं जाती है इसके लिए भी बच्चों को ही समझाया कि गाँव में दावत खाने भी तो तुम्हारी माता जाती है तो फिर विद्यालय क्यों नही आ सकती? और हम भी तो तुम्हारे घर जाते है? इस प्रकार बच्चों को ही जिम्मेदारी दी कि अपनी माताओं को तुम्हें ही विद्यालय लाना है। इस प्रयास में हमें सफलता मिली और अभिभावकों का सहयोग हमें मिलना आरम्भ हो गया। 
🌹विद्यालय में चोर ताले लगवाये जिससे चोरी पर नियंत्रण हुआ। 
🌹स्वयं के प्रयास से वर्ष 2018..19 में कक्षा-1 के बच्चों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की तथा विद्यालय के आॅफिस को आकर्षक रूप प्रदान कर फर्नीचर की व्यवस्था की।









👉जनप्रतिनिधि का सहयोग से: 
विद्यालय के भौतिक परिवेश मे सुधार के लिए अपने स्तर से जहाँ प्रतिदिन कार्य किया वहाँ ग्राम प्रधान जी से भी निरंतर सम्पर्क स्थापित कर विद्यालय में कार्य कराने का प्रस्ताव रखा और ग्राम प्रधान जी ने सहयोग करते हुए कायाकल्प योजना के अन्तर्गत मुख्य दरवाजा लगवाने, चाहरदीवार ऊँचा कराने का कार्य किया जिससे बच्चों के नदी की ओर जाने का डर खत्म हो गया। वर्तमान में विद्यालय में टाइल्स आदि लगवाने का कार्य करा ग्राम प्रधान जी द्वारा विद्यालय को आकर्षक बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया गया है।
👉D- शासन का सहयोग से:
विद्यालय में विद्युत नहीं थी मई 2019 को आदरणीय खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में किये जा रहे प्रयासों से प्रभावित होकर सर ने विद्यालय में विद्युत फिटिंग हेतु धनराशि उपलब्ध करा सहयोग प्रदान किया। 
👉E- जन सहभागिता से:
विद्यालय को प्रथमा बैंक की सेवानिवृत समिति की ओर से दो बड़े डस्टबिन प्रदान किए गये। 
🌹नोयडा निवासी श्री विशाल चौधरी जी और श्रीमती रचना जी द्वारा बच्चों के लिए खेल सामग्री 25 dec 2018 को प्रदान की गई। 
🌹मुरादाबाद निवासी श्रीमती शारदा जी द्वारा विद्यालय के पुस्तकालय के लिए रू 1000 की पुस्तकें दान दी गई। 
🌹वर्तमान में थाईलैंड निवासी श्रीमती मोना राठी द्वारा विद्यालय के स्टेशनरी बैंक के लिए रू 1000 की स्टेशनरी प्रदान की गई। 
🌹विद्यालय में USA निवासी मौ. हुसैन जी भ्रमण पर आये और बच्चों के लिए स्टेशनरी प्रदान की। 

👉4 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:-
🌹विद्यालय में स्वंय के प्रयास से प्रोजेक्टर की व्यवस्था की और 16/10/2019 को ब्लाक प्रमुख द्वारा विद्यालय में स्मार्ट क्लास का शुभारम्भ किया गया। 
🌹विद्यालय में पी.टी., योगा जैसी गतिविधियों का नियमित आयोजन। 
🌹समर कैंप का आयोजन 
🌹महिला दिवस 2019 पर नियमित उपस्थिति वाले बच्चों की माताओं और सीमा पर देश सेवा में तत्पर गाँव के युवाओं की माताओं को सम्मानित किया गया। 
🌹मतदाता जागरूकता हेतु लोकतंत्र रक्षा सूत्र अभियान चलाया जिसमे महिला मतदाताओं के हाथ में गुलाबी रिवन जो महिला सशक्तिकरण का प्रतीक था और पुरूष मतदाताओं के हाथ में सफेद रिबन जो शांतिपूर्ण मतदान का प्रतीक था बाँधकर बच्चों ने मतदाताओं को जागरूक किया। 
🌹Donate books for rural area ..कार्यक्रम का हमारी मिशन शिक्षण संवाद टीम ने जनपद स्तर पर सफल आयोजन किया और 6 विद्यालयों में पुस्तकालय स्थापित किए। 14/11/2018 को हमारे विद्यालय में आदरणीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा पुस्तकालय का शुभारम्भ किया गया। 
🌹वर्ष 2018..19 और 2019..20 को हमने विद्यासय स्तर पर पर्यावरण जागरूकता हेतु Red tape movement का सफल आयोजन किया। 

👉5- विद्यालय और विद्यार्थियों की
उपलब्धि:-
🥀A- नामांकन विवरण: 
2017..18: 99
2018..19: 114 
2019..20: 126
🥀B- उपस्थिति: पहले 20...25%
वर्तमान 60....70 %
🥀C- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण: 
वर्ष 2017..18 चित्रकला प्रतियोगिता ब्लाॅक स्तर पर प्रथम 
वर्ष 2019..20 न्याय पंचायत खेल 3 स्वर्ण पदक 2 रजत पदक
वि.ख.स्तर 01 स्वर्ण पदक 01 रजत पदक।

👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियां:- 
A- शिक्षकों के नवाचारों का विवरण:- 
🌹काव्यांजलि ....कविताओं के माध्यम से विषय वस्तु को रोचक बनाना।
🌹सुपर 30 ...30 बच्चे
30 प्रकरण 
30 ⭐
🌹अभिनय शिक्षण...अभिनय द्वारा बच्चों को सिखाना जिससे बच्चे पात्र के साथ जुड़ सके।
🌹बालिकाओं के लिए विशेष रूप से कौशल विकास की दिशा में कार्य करना। 
🌹मासिक सामान्य ज्ञान परीक्षा कराना तथा तीन सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत करना।
🌹 Magic of words 
लगभग 300 शब्दों को सरल तरीके से worksheets के रूप में व्यवस्थित कर बच्चों को अभ्यास कराया जिससे बच्चे अंग्रेजी को सरल समझे और सीखने में रूचि लें। 
🌹हमारा परिवेश विषय के नोट्स (प्रश्न बैंक) तैयार कर बच्चों को उनसे पढ़ाना आरम्भ किया जिसका सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुआ। 

👉B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों का विवरण:

🌹जनपद बिजनौर में आदर्श शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया। 
🌹पूर्व विद्यालय प्रा०वि० पौट्टा में शिक्षण गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बिजनौर आदरणीय श्री महेश कुमार जी द्वारा सम्मानित।
🌹कपिलवस्तु महोत्सव 2017 में आदरणीय जगदम्बिका प्रसाद जी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा सम्मानित।
🌹दैनिक जागरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 4 Sep 2018 को जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित।
🌹कपिलवस्तु महोत्सव 2018 में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित।
🌹बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 25/01/2019 को मेयर मुरादाबाद आदरणीय श्री विनोद अग्रवाल जी द्वारा सम्मानित।
🌹जिला विज्ञान क्लब मुरादाबाद द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में आदरणीय DIOS महोदय द्वारा सम्मानित।
🌹G.L.P. कार्यक्रम को विद्यालय स्तर पर प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुरादाबाद आदरणीय श्री योगेन्द्र कुमार जी द्वारा सम्मानित। 
🌹मिशन शिक्षण संवाद राज्य स्तरीय कार्यशाला लखनऊ मे सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक महोदय द्वारा सम्मानित।

👉C- शिक्षकों के विभिन्न पुरस्कारों का विवरण: 
🌹डायट द्वारा आयोजित tlm मेला अंतराग्नि में द्वितीय स्थान 
🌹उत्कृष्ट विद्यालय 2019 में राज्य स्तर पर विद्यालय का चयन 
🌹पंचायत राज विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पंचायत राज मंत्री आदरणीय श्री भूपेन्द्र सिंह जी द्वारा 10 /01/2020 को स्वच्छता दर्पण पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया।

📝अन्य उपलब्धियाँ: 
जनपद स्तर पर नवाचारी शिक्षकों के समूह मिशन शिक्षण संवाद की संयोजिका के रूप में कार्य करने का सौभाग्य हमें प्राप्त हुआ और हमारे सहयोगी कर्मठ शिक्षकों की टीम ने जनपद स्तर पर तीन बार मिशन शिक्षण संवाद की शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन गोष्ठी का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में सफल आयोजन किया है।

👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश:
मिशन शिक्षण संवाद एक प्रेरणा है जो शिक्षकों को निरंतर उनके कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहने और प्रत्येक परिस्थिति का सामना करते हुए बेहतर करने की राह दिखाता है। 

👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:- शिक्षक एक विश्वास है हमें इस विश्वास को प्रत्येक स्थिति में कायम रखना चाहिए। 

👉9- संकलन एवं सहयोग 
नाम: ज्योति कुमारी 
टीम मिशन शिक्षण संवाद 

नोट: मिशन शिक्षण संवाद परिवार में शामिल होने एवं अपना, अपने जनपद अथवा राज्य के आदर्श विद्यालयों का अनमोल रत्न में विवरण भेजने तथा मिशन शिक्षण संवाद से सम्बन्धित शिकायत, सहयोग, सुझाव और विचार को मिशन शिक्षण संवाद के जनपद एडमिन अथवा राज्य प्रभारी अथवा 9458278429 अथवा 7017626809 और ई-मेल shikshansamvad@gmail.com पर भेज सकते हैं।

सादर:
विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
19-01-2020

Comments

Total Pageviews