४१६~ सुबोध कुमार (इ०प्र०अ) प्रा०वि० नगला मढिया, शीतलपुर, एटा, उत्तर प्रदेश

          🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद-एटा से बेसिक शिक्षा के अनमोल रत्न शिक्षक भाई सुबोध कुमार जी से करा रहे हैं जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और समर्पित व्यवहार कुशलता से मानवता के कल्याण का पहला स्तम्भ शिक्षा के उत्थान के लिए सतत प्रयास करते हुए अपने विद्यालय को सामाजिक विश्वास का केन्द्र बना दिया। जो हम सभी के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयास है।


आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयासों को:-

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2577362632541318&id=1598220847122173

👉1. शिक्षक का परिचय:
सुबोध कुमार (इ०प्र०अ)
प्रा०वि० नगला मढिया,
शीतलपुर, एटा, उत्तर प्रदेश
प्रथम नियुक्ति: 02/07/2016
वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति: 02/07/2016


👉2- विद्यालय की समस्याए:-
➖नामांकन मुख्य समस्या (31 केवल)
➖उपस्थित (20-25%)
➖मुख्य द्वार का न होना, जिस कारण सभी लोगों और जानवरों का स्कूल में घुसना।
➖किसी प्रकार की कोई साफ-सफाई और फुलवाड़ी का न होना।
➖बच्चों के माता-पिता का बच्चों की शिक्षा के प्रीती जागरुक न होना।
➖सभी फर्श खराब और पूरे स्कूल में मिट्टी का होना।
➖अन्य और भी समस्याये..........










👉3- विद्यालय की समस्याओं का समाधान:-
🥀A- स्वयं का प्रयास➖
⚘सबसे पहले घर-घर जाकर लोगों का विद्यालय के प्रति विश्वास जगाया और शुरुवात से ही अभिभावकों को स्कूल में जल्दी- जल्दी मिलते रहने के लिये प्रेरित किया।
⚘स्कूल में रंगाई-पुताई (इस स्तर की जिससे के बच्चे अपने स्कूल को ही श्रेष्ठ समझें) और अन्य कार्य कराये जिससे की बच्चे भी स्कूल में सफाई से आये।
⚘छात्रों की उपस्थिति को 100% करने के लिये पाँचों कक्षाओं को अलग-अलग किया और एक समय सारिणी बनायी ता कि बच्चे व्यस्त रहें और पढ़ाई पर ध्यान दें।
⚘विभिन्न प्रकार के छोटे- छोटे नियम बनाए।
*जैसे*- टॉप- 3 स्वच्छ छात्र/छात्राओं का चयन (हर सप्ताह फिर उनके लिये तालिया बजाना)
टॉप- 3 लेख में, टॉप- 3 पहाड़े में.......
⚘*2016* से ही बच्चो को *स्वयं के खर्चे* से ही टाई-बेल्ट व आई कार्ड की व्यवस्था।
⚘उपस्थिति के सुधार के लिये कुछ नियम बनाए।
जैसे- बिना सूचना दिए लगातार 3 दिन न आने पर माता- पिता को प्रधान जी को साथ लाकर समस्या को बताना होगा और भी अन्य नियम.........
⚘बच्चों की पहनावे और रहन सहन पर विशेष ध्यान दिया। (जैसे बाल ठीक प्रकार से कटाये छोटे न कटाये। बालिकाएं क्लिप....आदि लगाकर आये.....अन्य)
अन्य और भी प्रयास किये .......।
🥀B- साथी शिक्षिका के साथ ही मिलकर ये प्रयास सम्भव हो सका।
➖सहायक शिक्षिका: नेहा कुमारी प्रा०वि० नगला मढिया, शीतलपुर एटा, उत्तर प्रदेश
प्रथम नियुक्ति- 01/09/2016
वर्तमान नियुक्ति- 01/09/2016
➖मेरे नियुक्ति के 2 माह बाद ही मैडम का साथ मिला और स्कूल ने गति पकड़ी।
➖मैडम ने बच्चों की हिन्दी और भाषाशैली पर सुधार किया।
➖बच्चों को introduction देना और भी गतिविधियाँ प्रारम्भ करायी।
➖विभिन्न राष्ट्रीय पर्वों या आयोजन में मैडम की भूमिका अग्रणी रहती है।
मैडम के साथ ही विद्यालय व्यवस्था सुचारु और व्यवस्थित है।
🥀C- जनप्रतिनिधि का सहयोग:
➖प्रधान जी ने टाइल्स और इन्टरलॉकिंग कराई और उनका सहयोग हमेशा रहता है।

👉4 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:-
➖हर कक्षा में मॉनिटर का चुनाव
➖हर शनिवार को स्पोर्ट्स कीट और अन्य खेल सम्बंधित गतिविधियाँ कराना।

👉5- विद्यालय और बच्चों की
उपलब्धि:-
🥀A- नामांकन विवरण:
2016-17➖31
2017-18➖65
2018-19➖81
2019-20➖95
🥀B- उपस्थिति:
प्रारम्भ में- 30-40%
अब:- 88-92%
🥀C- पुरस्कार विवरण:
न्याय पंचायत स्तर पर कबड्डी में रजत और दौड में स्वर्ण।















👉6 - शिक्षक और विद्यालय की उपलब्धियां:-
🥀A- नवाचार:
➖हर बुधवार को कमजोर छात्रों के लिये स्पेशल कक्षायें। (कभी हिन्दी, कभी अंग्रेजी, कभी पहाड़े..)
➖हर शनिवार को ब्लैक बोर्ड टेस्ट
➖हर शनिवार को बच्चों का ब्लॉक बोर्ड द्वारा प्रतियोगिता।
➖छात्रों की बेसिक अधिगम स्तर (जोड-घटना...10 फलों के नाम, 10 सब्जियों के नाम........आदि का एक रजिस्टर बनाना और हर शनिवार को उनके लेवल को बढ़ते हुए निशान लगाते हुए विकास करना।)

इन सब से बच्चों के अन्दर जिज्ञासा रही और नामाकंन और उपस्थित दर में बहुत सुधार हुआ।
B- अन्य उपलब्धियाँ: *GLP* के अन्तर्गत TOT के रूप मे प्रशस्ति पत्र।

👉7- मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश:
मिशन शिक्षण संवाद एक ऐसा द्वार है जो शिक्षकों को एक क्रमबद्ध और नियमित रहते हुए बच्चों की मानसिक और व्यवहारिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए अपनी ओर खीचता है।

👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:-
हम लोगों को बच्चों और अभिभावकों के मन से प्राइवेट और सरकारी के बीच की खाई को पाटना पड़ेगा। ता कि एक गरीब बच्चा भी कह सके कि *मेरा स्कूल किसी कॉन्वेन्ट से कम नहीं।*

👉9- संकलन एवं सहयोग
नेहा कुमारी/ विकास मिश्र
मिशन शिक्षण संवाद एटा

नोट: मिशन शिक्षण संवाद परिवार में शामिल होने एवं अपना,अपने जनपद अथवा राज्य के आदर्श विद्यालयों का अनमोल रत्न में विवरण भेजने तथा मिशन शिक्षण संवाद से सम्बंधित शिकायत, सहयोग,सुझाव और विचार को मिशन शिक्षण संवाद के जनपद एडमिन अथवा राज्य प्रभारी अथवा 9458278429 अथवा 7017626809 और ई-मेल shikshansamvad@gmail.com पर भेज सकते हैं।

🙏विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
23-02-2020

Comments

Post a Comment

Total Pageviews