विषय- संस्कृत, प्रकरण- व्याकरण (कारक और विभक्ति) शीट क्रमांक -34/2025 का हल, दैनिक संस्कृत शिक्षण
✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️
क्रमांक- 34/2025 का हल
#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण (अभ्यास कार्य)
दिनांक- 25/09/2025
दिन- गुरुवार
प्रकरण- #व्याकरण (कारक और विभक्ति)
अभ्यास कार्य
--------------------
फेसबुक पर देखने व फीडबैक देने के लिए क्लिक करें!
https://www.facebook.com/share/p/1JdZrEmZsB/
पंचमी विभक्ति-
अपादान कारक- जिससे कोई वस्तु स्थिर जगह से अलग होती है उसमें पंचमी विभक्ति होती है, जैसे- वृक्षात् पत्राणि पतन्ति।
(वृक्ष से पत्ते गिरते हैं) इस वाक्य में पत्ते पेड़ से अलग हो रहे हैं इसलिए वृक्षात् (पेड़ में) पंचमी विभक्ति हुई है।
भय और रक्षा के अर्थ में जिससे डर हो या जिससे बचा जाये उसमें पंचमी विभक्ति होती है, जैसे- सर्पात् विभेति। सर्प से डरता है। इस वाक्य में डरने का काम सर्प से हो रहा है इसलिए सर्पात् सर्प में पंचमी विभक्ति है।
बहिः बाहर के अर्थ में पंचमी विभक्ति होती है।
पृथग्, बिना, नाना के योग में द्वितीया, तृतीया और पंचमी विभक्ति होती है। अपादान कारक का चिन्ह से, अलग होने के अर्थ में होता है।
अभ्यास प्रश्न- हल
प्रश्न 1- निम्नलिखित शब्दों को पंचमी भक्ति में लिखो-
उत्तर - बालकः - बालकात्
सर्पः - सर्पात्
पत्रम् - पत्रात्
छात्रा - छात्रायाः
जननी - जनन्याः
द्वारम् - द्वारात्
हिमालयः - हिमालयात्
प्रश्न 2- निम्नलिखित वाक्यों का हिन्दी में अनुवाद करो-
क- आम्रः वृक्षात् पतति।
उत्तर- आम पेड़ से गिरता है।
ख- बालकः सिंहात् विभेति।
उत्तर- बालक शेर से डरता है।
ग- गंगा हिमालयात् निर्गच्छति।
उत्तर- गंगा हिमालय से निकलती है।
घ- मीना गृहात् आगच्छति।
उत्तर- मीना घर से आती है
ङ - नगरात् पृथक् आश्रमः अस्ति।
उत्तर- नगर से अलग आश्रम है।
च- ग्रामात् बहिः विद्यालयः अस्ति।
उत्तर- गाँव से बाहर विद्यालय है।
प्रश्न 3- निम्नलिखित वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद करो-
क- वृक्ष से फल गिरते हैं।
उत्तर- वृक्षात् फलानि पतन्ति।
ख- राम गाँव से आता है
उत्तर- रामः ग्रामात् आगच्छति।
ग- बालक माता से डरता है।
उत्तर- बालकः मातुः विभेति।
घ- नगर से बाहर नदी है।
उत्तर- नगरात् बहिः नदी अस्ति।
ङ्- वह मित्र के बिना नहीं जाता है।
उत्तर- सः मित्रात्, (मित्रेण, मित्रं) बिना न गच्छति।
तकनीकी सहयोगी एवं प्रमुख सहयोगी- #जुगल_किशोर_त्रिपाठी #झाॅंसी
एवं
#माया_त्रिपाठी #भदोही
संकलन:- #टीम_मिशन_शिक्षण_संवाद
#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण
✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️

Comments
Post a Comment