विषय- संस्कृत, प्रकरण- सन्धियों का पुनर्अभ्यास(व्याकरण) शीट क्रमांक -24/2025, दैनिक संस्कृत शिक्षण
क्रमांक - 24/2025
#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण (अभ्यास कार्य)
दिनांक- 02/09/2025
दिन- मंगलवार
प्रकरण- #व्याकरण
सन्धियों का पुनर्अभ्यास
--------------------------
फेसबुक पर देखने व फीडबैक देने हेतु क्लिक करें!👇
https://www.facebook.com/share/p/14NAHaGDtfp/
व्याकरण-
बच्चों! आज हम कुछ और सन्धियों के बारे में जानेंगे।
अयादि सन्धि- एचोऽयवायावः-
एच् (ए, ओ, ऐ, औ) को क्रमशः अय् अव्, आय्, आव् हो बाद में अच् (कोई भी स्वर वर्ण) होने पर।
ने + अनम् = नयनम्
पो + अनः = पावनः
गै + अकः = गायकः
पौ + अनः = पावनः
पूर्वरूप सन्धि-एङः पदान्तादति-
यदि पद के अन्त में एङ् (ए, ओ) आए और उसके बाद ह्रस्व 'अ' आए तो दोनों के स्थान पर पूर्वरूप सन्धि होती है तथा 'अ' की स्पष्टता के लिए अवग्रह(ऽ) का चिन्ह हो जाता है।
अन्ते + अपि = अन्तेऽपि
सो + अवदत् = सोऽअवदत्
पररूप सन्धि- एङि पररूपम्-
अकारान्त उपसर्ग के बाद एङ् (ए, ओ) वाली धातुएँ बाद में हों तो पररूप (बाद वाला रूप) का आदेश हो जाता है।
प्र+ एजते = प्रेजते।
उप + ओषति उपोषति।
ध्यान देने वाली बात है कि प्रेजते के 'प्र' में 'अ' है और 'उप' में भी 'अ' है तो यहाँ वृद्धि सन्धि भी हो सकती है, किन्तु यहाँ 'प्र' और 'उप' उपसर्ग होने के कारण वृद्धि सन्धि न होकर पररूप सन्धि ही होगी। यदि उपसर्ग न होता तो नियमतः वृद्धि सन्धि होती ।
कल व्यञ्जन सन्धि का पुनः अभ्यास कर करेंगे।
अभ्यास प्रश्न-
सन्धि विच्छेद करो-
नयनम्, शयनम्, दायकः, गायकः, पवित्रः, पावकः, भावुकः, वनेऽत्र, कोऽपि, प्रेषयति।
व्याकरण- क्रमाँक- 23 का हल
--------------------------
हिमालयः = हिम + आलयः
श्रीशः = श्री + ईशः
नदीशः = नदी + ईशः
लघूर्मिः = लघु + उर्मि
लंकेशः = लंका + ईश
महोत्सवः = महा + उत्सवः
सूर्योष्मा = सूर्य + ऊष्मा
तथैव = तथा + एव
महैश्वर्यम् = महा + ऐश्वर्य
प्रत्यक्षम् = प्रति + अक्षम्
मध्वरिः = मधु + अरिः
पर्यावरणम् = परि + आवरणम्
सूक्तिः = सु + उक्तिः
तकनीकी सहयोगी एवं प्रमुख सहयोगी- #माया_त्रिपाठी #भदोही
एवं
#जुगल_किशोर_त्रिपाठी #झाॅंसी
संकलन:- #टीम_मिशन_शिक्षण_संवाद
#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण
✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️

Comments
Post a Comment