७१७~ अनमोल रत्न मृदुला वर्मा (स०अ०) प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम ब्लॉक- अमरौधा, जनपद- कानपुर देहात, राज्य- उत्तर प्रदेश।

 🏅#अनमोल_रत्न शिक्षक-2025🏅

मित्रों आज आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से एक ऐसी अनमोल_रत्न शिक्षिका बहन का परिचय करा रहे हैं जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और समर्पित प्रयासों से जिस भी विद्यालय में सेवा का अवसर मिला वहाँ अपनी शैक्षणिक गतिविधियों द्वारा सदैव बच्चों को विद्यालय की ओर आकर्षित किया। यही कारण है विषम और प्रतिकूल परिस्थितियों में आपके विद्यालय की उपस्थिति सदैव आकर्षण का केन्द्र रही है। जो हम सभी के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरक प्रयास है।

आइये देखते हैं आपके कुछ प्रेरक प्रयासों को-
👉1- शिक्षक- मृदुला वर्मा (स०अ०)
👉2- विद्यालय- प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम ब्लॉक- अमरौधा, जनपद- कानपुर देहात, राज्य- उत्तर प्रदेश।
https://www.facebook.com/share/p/17A6xDf3ip/
👉3- शिक्षक के रूप में सेवा की शुरुआत का वर्ष- 2009
👉4- शिक्षक के रूप में आप द्वारा विद्यालय, बच्चों और समाज के बीच किए गये स्वैच्छिक स्वयंसेवी के रूप में प्रेरक, अनुकरणीय एवं सकारात्मक कार्यों का संक्षिप्त विवरण।
मेरी प्रथम नियुक्ति 14 सितंबर 2009 प्राथमिक विद्यालय शिवपुरी टिमरुआ ब्लॉक सैफई जनपद इटावा में हुई थी।
परिस्थितियों बहुत ही विषय थी विद्यालय में 100 से अधिक नामांकन था मात्र 20 और 25 बच्चे ही विद्यालय आते थे।
नियमित अभिभावकों से संपर्क करके और नवाचार अपना कर उपस्थिति को 65 प्रतिशत  तक पहुंचाया। और बच्चों को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।
वर्ष 2012 में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के फल स्वरूप प्राथमिक विद्यालय उमरिया जनपद कानपुर देहात मे वर्ष 2018 तक कार्य किया जहां शिक्षण की रोचक गतिविधियों को अपनाया गया परिणाम स्वरुप अभिभावकों का सहयोग मिला और बच्चों की उपस्थिति 95% रही।







👉5- वर्तमान विद्यालय में आपके द्वारा किए जा रहे प्रेरक प्रयास।
वर्तमान समय में प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम में कार्यरत हूँ। बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने हेतु तथा विद्यालय में रोचक वातावरण बनाने के लिए आईसीटी का प्रयोग करती हूँ। बच्चों के लिए हर विषय से संबंधित TLM बनाए
नवाचार को अपनाकर शिक्षण को रुचिपूर्ण बनाने का पूरा प्रयास किया बच्चों के लिए विषयगत रचनाएं लिखी। बाल कविताएं और कहानियां भी लिखी। बच्चों को प्रवेश से जोड़कर शिक्षण की रोचक गतिविधियों का नियमित रूप से संचालन किया जिससे छात्र उपस्थित बढ़ाने में मुझे सफलता मिली।




👉A- विद्यालय में नामांकन-
2023-24->  93
2024-25->  96
2025-26->  90
👉B- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत-
2023-24-  75 प्रतिशत
2024-25-  78 प्रतिशत
2025-26-  85 प्रतिशत
👉C- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- 75 प्रतिशत
👉D- विद्यालय के बच्चों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता।
वर्ष, परीक्षा का नाम, उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या
बच्चे प्रयासरत है
👉E- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सफलता।
कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता में ब्लॉक और जिला स्तर पर बच्चों ने प्रतिभा किया और सफलता प्राप्त की।
वर्ष 2019-20
कबड्डी प्रतियोगिता
द्वितीय स्थान
जिला स्तर पर-
13
वर्ष 2021-22
ब्लॉक स्तर
द्वितीय स्थान
कबड्डी प्रतियोगिता-
12
वर्ष 2022-23
प्रतियोगिता का नाम खो-खो
एवं स्तर ब्लॉक
प्रथम स्थान
विद्यार्थियों की संख्या- 12




👉6- शिक्षक के रूप में शोध, नवाचार आदि यदि कोई हो तो उसका संक्षिप्त विवरण।
मेरे द्वारा बच्चों के लिए निरन्तर नवाचार किया जा रहा है उन्हें  गतिविधियों के माध्यम से सिखाया जाता है आईसीटी का प्रयोग किया जाता है
स्थानीय परिवेश की वस्तुओं से जैसे कंकड़, पत्तियाँ, माचिस की तीलियाँ चार्ट पेपर डिब्बे आदि से बच्चों को सिखाने का प्रयास कर रही हूँ और बेकार पड़ी चीजों के TLM बनाकर शिक्षण में उसका उपयोग करती हूँ हर विषय से सम्बन्धि शून्य निवेश नवाचार TLM  बनाए है इससे बच्चों को विषय को समझने में आसानी होती है। बच्चों के पाठ को काव्यगत रूप और कहानी का रूप देकर सिखाती हूं।
मिशन शिक्षण संवाद गीतांजलि के माध्यम से 100 से अधिक विषयगत रचनाएं लिखी तथा 200 से अधिक बाल रचनाएँ लिखी कक्षा शिक्षण में उनका नियमित उपयोग किया परिणाम स्वरूप बच्चे रुचि पूर्ण ढंग से सीखते हैं और नियमित विद्यालय आते हैं।














प्रार्थना स्थल पर नियमित विद्यालय आने वाले बच्चों को पुरस्कार किया गया उनके अभिभावकों को बुलाकर सम्मानित किया अभिभावकों से निरन्तर  संवाद किया गया परिणाम स्वरुप छात्र नियमित विद्यालय आने को प्रेरित हुए।
👉उपलब्धियां
7. आजादी के अमृत महोत्सव पर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान
8. आईसीटी प्रतियोगिता में जिले स्तर पर  प्रथम स्थान 2022-23
9. NCERT दिल्ली में हिंदी दिवस पर काव्य पाठ के लिए सम्मानित 2024
10. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित 2025
11. जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा मिशन शक्ति नोडल के रूप में सम्मानित 2025
12. मिशन शिक्षण संवाद शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला 2023, 2024 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान
13. मिशन द्वारा टेक्निकल टीम के सदस्य शिक्षक के रूप में 3 वर्षों से ऑनलाइन सम्मानित
14. डाइट द्वारा नवाचार और tlm मेला में सम्मानित
      2023-2024
👉7- संकलन-
मृदुला वर्मा (सहायक अध्यापक) प्राथमिक विद्यालय  अमरौधा प्रथम, जनपद- कानपुर देहात

नोट- यदि आप भी एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक हैं और आपने भी अपने विद्यालय में कुछ ऐसे प्रेरक और अनुकरणीय कार्य किए हैं जो हम जैसे अनेकों शिक्षकों के लिए भी प्रेरक एवं अनुकरणीय हो सकते हैं तो उसका विवरण और विवरण को प्रमाणित करती हुई कुछ महत्वपूर्ण फोटो मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर जरूर भेजें। क्योंकि जिस तरह से सरकारी शिक्षा और शिक्षक के नाम पर अनेकों भ्रम और भ्रान्तियों के साथ उसके सामाजिक विश्वास को कमजोर करने के लिए, नकारात्मकता फैलाई जाती रहती है, उसके लिए हम सभी को अपनी सकारात्मकता की लाइन इतनी अधिक लम्बी करनी होगी। जिससे नकारात्मकता फैलाने वाले स्वयं एक दिन सकारात्मक होकर सरकारी शिक्षा और शिक्षक के प्रयासों को मानने एवं स्वीकारने को मजबूर हो जायें। क्योंकि-
"हमने ही बदला था। हम ही बदल रहे हैं। हम ही बदलकर रहेंगे"
धन्यवाद!🙏🙏🙏
विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
01-09-2025

Comments

Total Pageviews