विषय- संस्कृत, प्रकरण- व्याकरण (पुरुष) शीट क्रमांक -27/2025, दैनिक संस्कृत शिक्षण


✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️


क्रमांक - 27/2025

#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण (अभ्यास कार्य)

दिनांक- 09/09/2025 

दिन- मंगलवार 

प्रकरण- #व्याकरण (पुरुष)

 अभ्यास कार्य 

--------------------------


फेसबुक पर देखने व फीडबैक देने हेतु क्लिक करें!👇

https://www.facebook.com/share/p/1EPMveomCS/


 पुरुष-

बोलने वाले, सुनने वाले और जिसके बारे में कहा जाए उसे 'पुरुष' कहते हैं। संस्कृत में पुरुष तीन प्रकार के होते हैं

 1-प्रथम पुरुष

2- मध्यम पुरुष 

3- उत्तम पुरुष 

1- प्रथम पुरुष- जिसके बारे में बात की जाए उसे प्रथम पुरुष कहा जाता है, जैसे- सः, तौ, ते, बालकः,  अश्वः, पर्वतः तथा कोई भी व्यक्ति या वस्तु। 

2- मध्यम पुरुष- सुनने वाले व्यक्ति को मध्यम पुरुष कहा जाता है , 

जैसे - त्वम्, युवाम्, यूयम्। 

3- उत्तम पुरुष-

जब बोलने वाला व्यक्ति स्वयं के विषय में बात करे तो उत्तम पुरुष कहलाता है, जैसे- अहम्, आवाम्, वयम्।

इस प्रकार संस्कृत के प्रत्येक लकार में तीन पुरुष होते हैं।

अभ्यास प्रश्न- 

1- पुरुष कितने प्रकार के होते हैं?

2- निम्नलिखित शब्दों को छाँटकर पुरुष बताओ-

सः, एषः, छात्रः, त्वम्, वयम्, गजः, युवाम् , नदी, एतौ, शिक्षकः, अहम्, एते, आवाम्, यूयम्, रामः, कः।


तकनीकी सहयोगी एवं प्रमुख सहयोगी- #माया_त्रिपाठी #भदोही

एवं

#जुगल_किशोर_त्रिपाठी #झाॅंसी 


संकलन:- #टीम_मिशन_शिक्षण_संवाद

#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण


✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️

Comments

Total Pageviews