७२१~ अनमोल रत्न शबनम जहां संविलियन विद्यालय ज्ञानपुर ,ब्लॉक- फूलबेहड़, जनपद लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।
🏅#अनमोल_रत्न शिक्षक-2025🏅
मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से शिक्षा के उत्थान के लिए सदैव समर्पित एवं सकारात्मक प्रयास करने वाली एक ऐसी अनमोल_रत्न शिक्षिका बहन से करवाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी विविध सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों एवं अभिभावक के बीच प्रेरक विश्वास स्थापित करने में सफलता प्राप्त की है। निश्चित ही अभिभावक और शिक्षक के बीच विश्वास ही विद्यालय की श्रेष्ठता का प्रमुख आधार है। जो हम सभी के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय है।आइये देखते हैं आपके द्वारा किए जा रहे कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयासों को-
👉1- शिक्षक- श्रीमती शबनम जहां (सहायक अध्यापिका)
👉2 विद्यालय - संविलियन विद्यालय ज्ञानपुर ,ब्लॉक फूलबेहड़ ,जनपद लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।
https://www.facebook.com/share/p/17CD5GfsuZ/
👉3 शिक्षक के रूप में सेवा की शुरुआत का वर्ष 2016
👉4 मेरा नाम शबनम जहां है। मैं लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ विकासखंड के संविलियन विद्यालय ज्ञानपुर में सन 2016 से सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हूँ। विगत 2 वर्षों से मेरे उत्कृष्ट कार्यो के लिए मुझे वर्ष 2023 एवं 2024 में "उत्कृष्ट नोडल शिक्षक" के रूप में सम्मानित किया गया।
*विगत वर्ष 2024 में विश्व शिक्षक दिवस पर BSA सर द्वारा "अनमोल शिक्षक रत्न" से सम्मानित किया गया।
👉5 -बच्चों के अभिभावकों को मोबाइल पर ग्रुप बनाकर जोड़ा गया जिसमें बच्चों को प्रतिदिन कराई जाने वाली विद्यालय स्तर की गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं व उनके परिणाम को साझा किया जाता है, जिससे अभिभावकों में बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती नजर आ रही है।
* बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए मेरे द्वारा उठाया गया कदम "STUDENT OF THE MONTH" जिसमें बच्चों को उनकी सर्वाधिक मासिक उपस्थिति एवं माह के अंत में होने वाले मासिक टेस्ट के अंक के आधार पर पुरस्कृत किया जाता है।
* मिशन शिक्षण संवाद एवं टीम सृजन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं को विद्यालय में लागू किया जाता है।
👉A -विद्यालय में नामांकन
2023- 24 = 273
2024- 25 = 249
2025 -26 = 249
👉B- विद्यालय में उपस्थित का प्रतिशत
2023- 24 =71%
2024- 25 =78%
2025 -26 =75%
👉 C विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या 30%
👉D- विद्यालय के बच्चों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता -
👉 E- वर्ष 2022 में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में चयनित छात्रा BSA सर द्वारा सम्मानित
👉F- टीम सृजन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं - "बेसिक के दीपक 2024" में चयनित 2 छात्राएं, क्रमशः रंगोली प्रतियोगिता में "प्रथम स्थान" एवं दीपोत्सव का महत्व में "द्वितीय स्थान "
👉G- टीम सृजन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय "गणतंत्र के प्रहरी प्रतियोगिता 2025" में चयनित 2 छात्राएं क्रमशः चित्रकला प्रतियोगिता में "तृतीय स्थान" एवं संविधान की प्रस्तावना का उद्बोधन में "तृतीय स्थान"
👉6- माह अगस्त 2025 में आयोजित जिला स्तरीय "हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता" में चयनित छात्रा "प्रथम स्थान "
👉7- सांस्कृतिक कार्यक्रम
* मार्च 2025 में प्रदेश सरकार के ब्लॉक स्तरीय "सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन" कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुति पर ब्लॉक प्रमुख जी द्वारा प्रशंसा कर बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
संकलनकर्ता - वैभव पाण्डेय
टीम मिशन शिक्षण संवाद लखीमपुर खीरी
नोट- यदि आप भी एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक हैं और आपने भी अपने विद्यालय में कुछ ऐसे प्रेरक और अनुकरणीय कार्य किए हैं जो हम जैसे अनेकों शिक्षकों के लिए भी प्रेरक एवं अनुकरणीय हो सकते हैं तो उसका विवरण और विवरण को प्रमाणित करती हुई कुछ महत्वपूर्ण फोटो मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर जरूर भेजें। क्योंकि जिस तरह से सरकारी शिक्षा और शिक्षक के नाम पर अनेकों भ्रम और भ्रान्तियों के साथ उसके सामाजिक विश्वास को कमजोर करने के लिए, नकारात्मकता फैलाई जाती रहती है, उसके लिए हम सभी को अपनी सकारात्मकता की लाइन इतनी अधिक लम्बी करनी होगी। जिससे नकारात्मकता फैलाने वाले स्वयं एक दिन सकारात्मक होकर सरकारी शिक्षा और शिक्षक के प्रयासों को मानने एवं स्वीकारने को मजबूर हो जायें। क्योंकि-
"हमने ही बदला था। हम ही बदल रहे हैं। हम ही बदलकर रहेंगे"
धन्यवाद!🙏🙏🙏
विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
05-09-2025































Comments
Post a Comment