नवरात्र

 नवरात्र यह याद दिलाता

सशक्त नारी क्या होती है?

संघर्षों में काली बनकर

दुष्टों का दमन वो करती है।

माँ दुर्गा का रूप धरे जो

अन्याय की चूलें  उड़ती हैं।

कोमल भी और तीक्ष्ण प्रखर 

हर युग में प्रेरणा बनती है।

सम्मान हो हर नारी का

यह सीख नवरात्रि देती है।

सशक्त नारी की पहचान है 

जगती को जीवन देती है।

न उनको समझो अबला 

वो शेर सवारी कर सकती।

जो कोई नहीं कर सकता 

पल में वो नारी कर सकती।


रचयिता

डॉ0 निशा मौर्या, 
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मीरजहांपुर,
विकास खण्ड-कौड़िहार-1,
जनपद-प्रयागराज।

Comments

Total Pageviews