महिला सशक्तिकरण विशेषांक-337

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक-337*

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
(दिनाँक-27:09:2025)

नाम :- रूपाली गोस्वामी 
पद :- सहायक अध्यापक 
विद्यालय :- सं०वि० गोड़े, सदर, प्रतापगढ़. 
*प्रथम नियुक्ति:-* मैं रुपाली गोस्वामी मेरी प्रथम नियुक्ति
स्पेशल बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात प्राथमिक विद्यालय डिहवा विकासखंड लक्ष्मणपुर में हुई।
*वर्तमान नियुक्ति :-*
विभाग द्वारा मॉडल विद्यालय अंग्रेजी माध्यम की परीक्षा के पश्चात मेरी नियुक्ति 16.7.2019 को सम्मिलित विद्यालय गोडे वि . ख. सदर में हुई 
*प्रारम्भिक परिचय:-*
 बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति के पश्चात ग्रामीण परिवेश वी भाषाई चुनौतियों का सामना हुआ शुरुआत में काफी मुश्किल हुई परंतु धीरे-धीरे राह आसान हो गई।
*विद्यालय की समस्याएं और सफलताएं:-* नियमित विद्यालय ना आना व विद्यालय वातावरण का रुचिकर ना होना
बच्चों के विद्यालय में ठहराव के लिए नियमित अभिभावक संपर्क वह कला एवं क्राफ्ट को आधार बनाया जिससे करके सीखने को बल मिलेगा और वातावरण रुचिकर हो सके। प्रतिदिन विद्यालय में पठन को प्रभावी बनाने के लिए भाषा विकास पर टी एल एम के माध्यम से कार्य 
कक्षा के प्रारंभिक स्तर कक्षा 1 व कक्षा 2 के शिक्षक स्कूल रेडिनेस प्रोग्राम पर विशेष कार्य जिसे मजबूत नींव का निर्माण हो सके।
*कार्य क्षेत्र की उपलब्धियां:-*
1:-ब्लॉक स्तर पर रैली में बच्चों का विभिन्न खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग 
2:-स्मार्ट क्लास का सफल संचालन 
*स्वयं की उपलब्धियां :-*
1:-जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित टीएम मेल 27/ 3 /2023 में प्रतिभा व प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया 
2:-जनपद स्तरीय नवाचार -प्रतियोगिता में प्राथमिक संवर्ग में द्वितीय स्थान 9/9/ 2024 में प्राप्त किया 
3:-उत्तर प्रदेश सुरक्षा एवं सुशासन पर आधारित कार्यक्रम में प्रतिभाग व प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया
4:-महिला शिक्षकों की समस्या के समाधान के लिए महिला शिक्षक संघ में ब्लाक कार्यकारिणी सदर में 2025 - 26 में संगठन मंत्री का पदभार ग्रहण किया 
5:-जनपद स्तरीय नवाचार प्रतियोगिता व नॉलेज शेयरिंग प्रोग्राम 10. 9.2025 में प्रतिभाग व प्रशस्ति पर प्राप्त किया
6:- हिंदी भाषा के विकास के लिए हस्त निर्मित पुस्तक बात हिंदी की जो  कि 15 से 20 टीएल एम का संग्रह है जिसका उपयोग भाषा को प्रभावी बनाने में सहायक है निर्माण किया
 7:-  Opposite words की समझ को सुदृढ़ करने के लिए हैंडमेड वर्किंग बुक का निर्माण 
8:-हैंडमेड कागज की गेंद बिग बुक के माध्यम से बच्चों को पढ़ाना 
 9:-टीएल एम व कला के माध्यम से विषय को सरल बनाने पर कार्य 
*मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश: -*
मिशन शिक्षण संवाद शिक्षकों को एक ऐसा प्लेटफॉर्म प्रदान करता है जहां हम एक दूसरे के माध्यम से कुछ नया सीखते हैं।

_✏संकलन_ 
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews