७२०~ अनमोल रत्न अश्वनी कुमार राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनोहरपुर(14134), करनाल, हरियाणा
🏅#अनमोल_रत्न शिक्षक-2025🏅
मित्रो आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से हरियाणा के अनमोल_रत्न शिक्षक साथी का परिचय करवा रहे हैं जिनके समर्पित और सकारात्मक प्रयासों ने यह साबित कर दिखाया है कि यदि शिक्षक चाह लें तो समाज के बीच सरकारी शिक्षा को भी श्रेष्ठ विकल्प के रूप स्थापित किया जा सकता है। आपने अपने अनुकरणीय प्रयासों से ऐसा कर दिखाया है कि आपके सेबित ग्राम पंचायत से कोई भी विद्यार्थी अन्य विद्यालय में शिक्षण के लिए नहीं जा रहा है जो हम सभी के लिए भी प्रेरक एवं अनुकरणीय साबित हो सकता है।आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक प्रयासों को-
👉1- शिक्षक - अश्वनी कुमार (PRT)
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनोहरपुर (14134), करनाल, हरियाणा
Block - INDRI, Dist. - Karnal
State - Haryana
D. O. J.in Service = 22/12/2004
D. O. J. in GPS MANOHARPUR = 21/09/2016
👉विद्यालय में शैक्षिक गतिविधियों की यात्रा:-
1.) राजकीय प्राथमिक पाठशाला मनोहरपुर में हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग की मदद से चार दिवारी बनवाई और सभी कमरों के खिड़कियां दरवाजे बदलवाए, उनका फर्श पक्का करवाया और छतों पर डबल टाइल कार्रवाई।
https://www.facebook.com/share/p/165byQ6KNV/
2.) अब ग्राम पंचायत मनोहरपुर, हरियाणा शिक्षा विभाग की मदद से पांच कमरों का निर्माण करवाया जा रहा है।
3.) करोना काल में घर-घर जाकर बच्चों को पढ़ाया गया।
4.) समय-समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए गांव में रैली निकाली जाती है।
5.) गांव और समुदाय के सभी लोग मिलकर राष्ट्रीय दिवस धूमधाम से पाठशाला के प्रांगण में मनाते हैं। जिसमें हरियाणा सरकार के प्रतिनिधि भी भाग लेते हैं।
6.) जब भी ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन अवकाश होता है। बच्चों के घरों में जाकर गृह कार्य चेक भी किया जाता है और देखा भी जाता है कि कितने बच्चे उस कार्य को कर पा रहे हैं और कितने नहीं।
7.) विभागीय आदेशानुसार व परंपरागत तरीके से प्रतिवर्ष राजकीय प्राथमिक पाठशाला मनोहरपुर में निपुण रामलीला भी मनाई जाती है।
👉🔆 वर्तमान विद्यालय में मेरे द्वारा किए गए प्रयास :
1.) 🔆सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सफलता:
1.) राजकीय प्राथमिक पाठशाला मनोहरपुर से निपुण रिपोर्टर का जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना जाना व भाग लेना।
2.) विद्यार्थी जोया द्वारा सोलो नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त करना।
3.) विद्यार्थी जसप्रीत, निधि और जोया द्वारा जिला स्तर पर नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करना।
4.) विभाग द्वारा शुरू किया गया रफ्तार कार्यक्रम में विद्यार्थी मानसी और शिवानी द्वारा खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना व जिला स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेना।
5.) T.L.M. Exhibition मैं विद्यार्थी जोया और शिवानी द्वारा शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा जी के सामने अपनी प्रेजेंटेशन देना।
6.) विद्यार्थी शुभम का नवोदय विद्यालय में चयन।
🔆 राजकीय प्राथमिक पाठशाला मनोहरपुर एक छोटे से गांव मनोहरपुर में है। पूरे मनोहरपुर के अंदर लगभग 380 वोट है, बहुत छोटा सा गांव है यहाँ के 90% बच्चे हमने अपनी प्राथमिक पाठशाला मनोहरपुर में दाखिल किए हुए हैं और कोशिश रहती है कि हम आने वाले समय में इस प्राइवेट less कर दे,पीछे 2 सालों तक इसे हमने प्राइवेट less भी कर कर रखा है और आगे कोशिश जारी है।
🔆मेरे द्वारा हासिल की गई कुछ एक उपलब्धियां :
1.) 2023- 24 में मुझे जिला स्तर पर प्रिंट रिच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। खंड व जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद राज्य स्तर पर भी भागीदारी निभाई।
2.) 2024 - 25 में रफ्तार कार्यक्रम में भी खंड व जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया और राज्य स्तर पर इसका कोई भी कंपटीशन नहीं करवाया गया।
3.) गुरुजन गणित मॉडल प्रतियोगिता में भी 2024 - 25 में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, लेकिन राज्य में इस तरह का कोई भी कंपटीशन नहीं कराया गया।
4.) 2025 - 26 में भी Printrich प्रतियोगिता में खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया और जिला स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया और राज्य स्तर के लिए अभी कंपटीशन जारी है।
5.) निपुण रिपोर्टर प्रतियोगिता में भी मेरे निपुण रिपोर्टर ने खंड व जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर भागीदारी निभाई।
6.) 2024 - 25 में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भी मुझे करनाल जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला और सम्मानित होने का मौका मिला।
7.) 2024 - 25 में मुझे शिक्षा विभाग के द्वारा बनारस के स्कूलों में भ्रमण करने का मौका मिला।
8.) जिला करनाल व कैथल की तरफ से एक पजल बुक बनाई गई जिसमें मेरे द्वारा बनाई गई कई पजल्स को सम्मिलित किया गया।
9.) जिला स्तर पर 280 पजल बनाकर सबमिट करवाई।
10.) 2023 -24 में विभाग के द्वारा T.L.M. बुक बनवाई गई और उसके आधार पर मुझे सम्मानित होने का मौका मिला।
11.) राज्य के कई जिलों में T.L.M. एग्जिबिशन लगाने का भी मौका मिला।
12.) 2022-23 में अध्यापक दिवस पर हुए कार्यक्रम में पंचकूला जिले में भी T.L.M. एग्जिबिशन लगाने का मौका मिला।
13.) उल्लास कार्यक्रम में भी एग्जिबिशन लगाने व प्रतिभागी बनने का मौका मिला।
14.) करनाल जिले में शिक्षा मंत्री श्री कँवर पाल गुर्जर के सामने भी 2022- 23 में त.ल.म. एग्जीबिशन में प्रेजेंटेशन देने का मौका मिला।
15.) फिर 2024 - 25 में शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा के सामने भी T.L.M. एग्जिबिशन लगाने में, उसमें प्रेजेंटेशन देने का मौका मिला।
16.)2024 - 25 में पूरे जिले में हमारी राजकीय प्राथमिक पाठशाला मनोहरपुर की S.M.C. को बेस्ट S.M.C. का अवार्ड भी मिला।
17.) 2024 - 25 में स्टार टीचर के रूप में भी सम्मानित होने का मौका मिला।
18.) Holistic Programme मैं भी SCERT Gurugram में करनाल जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।
19.) समय-समय पर विभाग द्वारा चलाई जा रही वर्कशॉप में भी भाग लेने का मौका मिला।
20.) आज भी जब भी कोई बच्चा सुबह पाठशाला में नहीं आता तो उसको घर से ले जाने के लिए जाया जाता है।
21) बच्चों के शिक्षण को रुचिकर बनाने के लिए बाल गीतों का सर्जन किया है।
इस तरह से और भी कहीं उपलब्धियां हैं और भी कई तरह के कार्य मेरे द्वारा किए जा रहे हैं जिनको लिखने से बहुत अधिक विस्तार हो जायेगा।
संकलन- अश्वनी कुमार करनाल, हरियाणा
नोट- यदि आप भी एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक हैं और आपने भी अपने विद्यालय में कुछ ऐसे प्रेरक और अनुकरणीय कार्य किए हैं जो हम जैसे अनेकों शिक्षकों के लिए भी प्रेरक एवं अनुकरणीय हो सकते हैं तो उसका विवरण और विवरण को प्रमाणित करती हुई कुछ महत्वपूर्ण फोटो मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर जरूर भेजें। क्योंकि जिस तरह से सरकारी शिक्षा और शिक्षक के नाम पर अनेकों भ्रम और भ्रान्तियों के साथ उसके सामाजिक विश्वास को कमजोर करने के लिए, नकारात्मकता फैलाई जाती रहती है, उसके लिए हम सभी को अपनी सकारात्मकता की लाइन इतनी अधिक लम्बी करनी होगी। जिससे नकारात्मकता फैलाने वाले स्वयं एक दिन सकारात्मक होकर सरकारी शिक्षा और शिक्षक के प्रयासों को मानने एवं स्वीकारने को मजबूर हो जायें। क्योंकि-
"हमने ही बदला था। हम ही बदल रहे हैं। हम ही बदलकर रहेंगे"
धन्यवाद!🙏🙏🙏
विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
05-09-2025





















































Comments
Post a Comment