विषय- संस्कृत, प्रकरण- व्याकरण (कारक और विभक्ति) शीट क्रमांक -35/2025, दैनिक संस्कृत शिक्षण
✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️
क्रमांक- 35/2025
#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण (अभ्यास कार्य)
दिनांक- 26/09/2025
दिन- शुक्रवार
प्रकरण- #व्याकरण (कारक और विभक्ति)
अभ्यास कार्य- षष्ठी विभक्ति
--------------------
फेसबुक पर देखने व फीडबैक देने के लिए क्लिक करें!
https://www.facebook.com/share/p/1XrVEwCukD/
षष्ठी विभक्ति
सम्बन्ध कारक- दो व्यक्तियों अथवा वस्तुओं का सम्बन्ध बताने के लिए सम्बन्ध कारक षष्ठी विभक्ति का प्रयोग होता है। सम्बन्ध कारक का चिह्न है का, की, के, जैसे-
मोहनस्य मित्रं सोहनः गच्छति।
(मोहन का मित्र सोहन जाता है।) इस वाक्य में मोहन का सम्बन्ध सोहन से है।
हेतु या प्रयोजन के लिए प्रयोजन वाचक शब्द और हेतु दोनों में षष्ठी विभक्ति का प्रयोग होता है, जैसे-
सः भोजनस्य हेतोः गच्छति। (वह भोजन हेतु जाता है)
सः अध्ययनस्य हेतोः वसति।
वह अध्ययन के लिए रहता है।
बहिः (बाहर), पुरतः (सामने), अधः (नीचे), उपरि (ऊपर), समीपं (पास), मध्य (बीच में), बामतः (बाईं ओर) दक्षिणतः (दाहिनी ओर), कृते ( के लिए) इन सब शब्दों के योग में षष्ठी विभक्ति होती है, जैसे -
1- मम पुरतः उद्यानम् अस्ति।
(मेरे सामने बगीचा है।)
2- वृक्षस्य उपरि खगाः।
(पेड़ के ऊपर पक्षी हैं।)
3- वृक्षस्य अधः पत्राणि सन्ति।
(पेड़ के नीचे पत्ते हैं।)
4-मम दक्षिणतः मार्गः अस्ति।
मेरे दाहिनी ओर सड़क है।
5- मम बामतः आपणम् अस्ति।
(मेरे बाईं ओर बजार है।)
बालकस्य कृते पुस्तकानि सन्ति।
(बालक के लिए किताबें हैं।)
नोट- कृते पद जब जुड़ेगा, तभी षष्ठी विभक्ति होगी अन्यथा चतुर्थी विभक्ति होती है।
अभ्यास प्रश्न-
प्रश्न 1- निम्नलिखित उदाहरण के अनुसार नीचे दिए गए शब्दों के षष्ठी विभक्ति के तीनों वचन लिखो-
जैसे- गजः - गजस्य गजयोः गजानाम्
छात्रः, शिक्षकः, शुकः, लता, जननी, माता।
प्रश्न 2- षष्ठी विभक्ति का प्रयोग करते हुए वाक्य पूरा करो
क- ...... पिता दशरथः आसीत्। (रामः)
ख- कृष्णः ....पुत्रः आसीत्।
ग- रमेशः ..... पुस्तकं पठति। (संस्कृतम्)
घ- ..…..बहिः उद्यानम् अस्ति। (गृहम्)
ङ- ..... हेतोः आगच्छति।
प्रश्न 3- संस्कृत में अनुवाद करो-
क- कृष्ण की माता का नाम देवकी था।
ख- आपका नाम क्या है?
ग- अध्ययन के हेतु यहाँ रहता है।
घ- घर के सामने तालाब है।
ङ- नगर के पास गाँव है।
प्रश्न 4- निम्नलिखित शब्दों के वाक्य प्रयोग करो-
कृते, बामतः, पुरतः, उपरि, हतोः।
तकनीकी सहयोगी एवं प्रमुख सहयोगी-
#जुगल_किशोर_त्रिपाठी #झाँसी
एवं
#माया_त्रिपाठी #भदोही
संकलन:-
#टीम_मिशन_शिक्षण_संवाद
#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण
✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️

Comments
Post a Comment