विषय- संस्कृत, प्रकरण- व्याकरण (पुरुष) शीट क्रमांक -27/2025 का हल, दैनिक संस्कृत शिक्षण
✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️
क्रमांक - 28/2025
#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण (अभ्यास कार्य)
दिनांक- 11/09/2025
दिन- गुरुवार
प्रकरण- #व्याकरण (वचन)
अभ्यास कार्य
--------------------------
फेसबुक पर देखने व फीडबैक देने हेतु क्लिक करें!👇
https://www.facebook.com/share/p/1CpGcyTELF/
वचन-
जिस शब्द से किसी व्यक्ति, वस्तु, प्राणी या स्थान की संख्या का बोध होता है उसे 'वचन' कहते हैं संस्कृत में तीन वचन होते हैं-
एक वचन, द्विवचन, बहुवचन
1- एकवचन- जिस शब्द से किसी एक व्यक्ति या वस्तु के होने का बोध होता है, वह एक वचन कहलाता है।
बालकः, पुस्तकम्, लता, सा, छात्रा।
2- द्विवचन- जिस शब्द से किन्हीं दो व्यक्तियों या दो वस्तुओं के होने का पता चलता है उसे द्वि वचन कहते हैं।
बालकौ (दो बालक), पुस्तके(दो किताबें), लते (दो लता), ते (वे दोनों स्त्रीलिंङ्ग), छात्रे (दो छात्राएँ)।
3- बहुवचन- वह शब्द जो दो या दो से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं के होने का बोध कराता है, उसे बहुवचन कहते हैं।
बालकाः, पुस्तकानि, लताः, ताः, छात्राः।
अभ्यास प्रश्न-
प्र० 1- वचन कितने होते हैं?
प्र०2- नीचे लिखे गए शब्दों के तीनों वचन लिखो-
छात्र, सः, तुम , मैं , कौन, शिक्षक , हाथी, बन्दर।
तकनीकी सहयोगी एवं प्रमुख सहयोगी- #माया_त्रिपाठी #भदोही
एवं
#जुगल_किशोर_त्रिपाठी #झाॅंसी
संकलन:- #टीम_मिशन_शिक्षण_संवाद
#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण
✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️

Comments
Post a Comment