विषय- संस्कृत, प्रकरण- व्याकरण (पुरुष) शीट क्रमांक -27/2025 का हल, दैनिक संस्कृत शिक्षण
✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️
क्रमांक - 27/2025 का हल
#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण (अभ्यास कार्य)
दिनांक- 10/09/2025
दिन- बुधवार
प्रकरण- #व्याकरण (पुरुष)
अभ्यास कार्य
--------------------------
फेसबुक पर देखने व फीडबैक देने हेतु क्लिक करें!👇
https://www.facebook.com/share/p/1ADnWM1U7D/
पुरुष-
बोलने वाले, सुनने वाले और जिसके बारे में कहा जाये, उसे 'पुरुष' कहते हैं। संस्कृत में पुरुष तीन प्रकार के होते हैं-
1- प्रथम पुरुष ।
2- मध्यम पुरुष ।
3- उत्तम पुरुष ।
1- प्रथम पुरुष- जिसके बारे में बात की जाये, उसे प्रथम पुरुष कहा जाता है, जैसे- सः, तौ, ते, बालकः, अश्वः, पर्वतः तथा कोई भी व्यक्ति या वस्तु।
2- मध्यम पुरुष- सुनने वाले व्यक्ति को मध्यम पुरुष कहा जाता है ,
जैसे - त्वम्, युवाम्, यूयम्।
3- उत्तम पुरुष-
जब बोलने वाला व्यक्ति स्वयं के विषय में बात करे तो उत्तम पुरुष कहलाता है, जैसे- अहम्, आवाम्, वयम्।
इस प्रकार संस्कृत के प्रत्येक लकार में तीन पुरुष होते हैं।
अभ्यास प्रश्न-
1- पुरुष कितने प्रकार के होते हैं?
2- निम्नलिखित शब्दों को छाँटकर पुरुष बताओ-
सः, एषः, छात्रः, त्वम्, वयम्, गजः, युवाम् , नदी, एतौ, शिक्षकः, अहम्, एते, आवाम्, यूयम्, रामः, कः।
प्रथम पुरुष- स:, एष:, छात्र:, गज:, नदी, शिक्षक:, राम:, क:।
मध्यम पुरुष- त्वम्, युवाम्, यूयम्।
उत्तम पुरुष- अहम्, आवाम्, वयम्।
तकनीकी सहयोगी एवं प्रमुख सहयोगी- #माया_त्रिपाठी #भदोही
एवं
#जुगल_किशोर_त्रिपाठी #झाॅंसी
संकलन:- #टीम_मिशन_शिक्षण_संवाद
#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण
✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️

Comments
Post a Comment