७१८~ अनमोल रत्न रेहाना शमीम कम्पोज़िट पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूढ़ाडीह, ब्लॉक- भटहट, जनपद-गोरखपुर, राज्य- उत्तर प्रदेश

 🏅#अनमोल_रत्न शिक्षक-2025🏅

मित्रो आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से एक ऐसी विविध प्रतिभा की धनी अनमोल_रत्न शिक्षिका बहन का करा रहे हैं जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और समर्पित प्रयासों से शिक्षा के उत्थान से लेकर मानवता के कल्याण के लिए प्रेरक और अनुकरणीय प्रयास किए हैं। आज भले ही लोग बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के सम्बन्ध में कुछ भी सोच रखते हों, लेकिन हमारा मानना है कि बेसिक शिक्षा विभाग वह अथाह महासागर है जहाँ अनगिनत अनमोल_रत्न समाहित है। वश जरूरत है हम सभी को उनको खोजकर उन तक पहुँच कर उनको जानने की और उन से सीखने की। ऐसी ही एक अनमोल_रत्न हमारी बहन जी हैं जिनका आकर्षक समाचार वाचन हम सभी "साप्ताहिक शैक्षिक दर्पण" में भी सुनते हैं।









आइये जानते हैं आपके बेहद प्रेरक एवं अनुकरणीय विविध प्रयासों को-
👉1- शिक्षक- रेहाना शमीम (सहायक अध्यापिका)
👉2- विद्यालय- कम्पोज़िट पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूढ़ाडीह, ब्लॉक- भटहट, जनपद-गोरखपुर, राज्य- उत्तर प्रदेश
https://www.facebook.com/share/p/1AvEnH9owa/
👉3- शिक्षक के रूप में सेवा की शुरुआत का वर्ष- 2006
👉4- शिक्षक के रूप में आप द्वारा विद्यालय, बच्चों और समाज के बीच किए गये स्वैच्छिक स्वयंसेवी के रूप में प्रेरक, अनुकरणीय एवं सकारात्मक कार्यों का संक्षिप्त विवरण।
बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ने से पूर्व मैं अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडियन लैंग्वेज एंड स्टडीज़, लखनऊ में अध्यापन कर रही थी, जहाँ विदेशी विद्यार्थी भारतीय भाषाएँ सीखने आते थे। वहाँ से प्राप्त अनुभवों और विधियों को मैंने विद्यालय में शिक्षण प्रक्रिया में लागू किया।






2006 में विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही मेरा संकल्प रहा कि गरीब और वंचित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें उच्च स्तर तक पहुँचाना है।
समुदाय के सहयोग और नवीन शिक्षण विधियों के प्रयोग से शिक्षा को अधिक प्रभावी, रोचक और जीवन-उन्मुख बनाने का निरंतर प्रयास किया।
विशेष रूप से मिशन शिक्षण संवाद से जुड़ने के बाद मैंने ICT और तकनीकी संसाधनों को अपनाया, जिससे मेरी ऊर्जा और रचनात्मकता दोनों में वृद्धि हुई।

✍️मेरे प्रमुख कार्य एवं पहल:
1-व्यक्तिगत फ़ाइल एवं पॉप-अप कहानियों का निर्माण।
2-बाल अख़बार “Kids Fun” की शुरुआत।
3-दूरदर्शन एवं आकाशवाणी पर बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम।
4-शैक्षणिक वीडियो निर्माण और QR कोड आधारित शिक्षण।
5-महिला सशक्तिकरण हेतु शूटिंग एकेडमी भ्रमण।
6-इको क्लब और पर्यावरणीय अभियान (एक पौधा माँ के नाम)।
7-विज्ञान एवं गणित के मॉडल (ATM, 2D-3D Shapes, Volcano, Vacuum Cleaner, Robotic Hand आदि)।
8-बाल संसद, स्टूडेंट ऑफ़ द मंथ, शिकायत पेटी जैसी पहल।
9-खेल, कला, शिल्प, योग एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियाँ।
10-सामुदायिक सहभागिता से विद्यालय में कुर्सी, मेज़, पंखे, घड़ी आदि की व्यवस्था।
11-गरीब बच्चों की पढ़ाई की व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी उठाना।
12-विद्यालय को बाला पेंटिंग से स्वयं सजाना।
13-आकाशवाणी गोरखपुर से नाटक “आख़िर कब तक” एवं “बच्चों की अदालत” का प्रसारण।
14-राष्ट्रीय एवं विभागीय पत्रिकाओं, कवि सम्मेलनों में सक्रिय सहभागिता।

👉5- वर्तमान विद्यालय में आपके द्वारा किए जा रहे प्रेरक प्रयास।
1. डिजिटलीकरण और नवाचार –
कक्षा शिक्षण में ICT, वीडियो सामग्री और QR कोड का उपयोग।
स्मार्ट लर्निंग कॉर्नर और लाइब्रेरी का विकास।
2. बच्चों की भागीदारी और नेतृत्व विकास –
बाल संसद और बाल अखबार का संचालन।
“Student of the Month” पहल।
3. सौंदर्यीकरण और पर्यावरणीय प्रयास –
वृक्षारोपण, एक पौधा माँ के नाम अभियान।
पर्यावरण जागरूकता रैली और नाटिका।
4. सामुदायिक सहभागिता - समुदाय की सहायता से 60 कुर्सियां 20 मेज़ विद्यालय के लिए इन्तेज़ाम किया।
✍️नामांकन बढ़ाने के प्रयास।
अभिभावक–शिक्षक संवाद मंच।
5. बाल कल्याण और अनुशासन –
MDM निगरानी और शिकायत निवारण।
स्वच्छता अभियान और अनुशासन पर बल।
6. खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियाँ
विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता, आर्ट एवं क्राफ्ट गतिविधियाँ।
कविता और पोस्टर प्रतियोगिता।
7. विशेष आयोजन और सहभागिता –
योग दिवस, बाल दिवस, विश्व जनसंख्या दिवस जैसे अवसरों पर कार्यक्रम।
मुख्यमंत्री कार्यक्रमों में भागीदारी।
8. शैक्षिक सुधार प्रयास –
कमजोर विद्यार्थियों हेतु समर्थन कक्षाएँ।
अंग्रेज़ी को सरल और रोचक बनाने का अभियान।
👉A- विद्यालय में नामांकन-  309
👉B- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत-
सत्र - 23-24:  67%
सत्र - 24-25:  71%
सत्र - 25-26:  76%
👉C- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- 30% से 35%
👉D- विद्यालय के बच्चों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता।
वर्ष, परीक्षा का नाम, उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या
प्रतिभागिता हर वर्ष है पर अब तक  उत्तीर्ण नहीं हुए।

👉E- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सफलता।
वर्ष, प्रतियोगिता का नाम एवं स्तर, विद्यार्थियों की संख्या,
(स्तर में- ब्लॉक, जिला, राज्य, राष्ट्रीय लिखना है)
विद्यालय की प्रमुख उपलब्धियाँ (2016 – 2025)
1. 2016 (प्रदेश स्तरीय) – छात्र श्रवण कुमार को इंटरनेशनल ब्रॉडकास्टिंग डे पर आकाशवाणी के Voice of Children कार्यक्रम में शामिल किया गया।
यह कार्यक्रम UNICEF द्वारा IDB International Children’s Day ब्रॉडकास्टिंग हेतु नामांकित हुआ।
14 नवम्बर 2017 को Joy Life समारोह, लखनऊ में आकाशवाणी के अपर निदेशक श्री गुलाबचंद ने पुरस्कार प्रदान किया।
2. 2017 (ज़िला स्तर)– आत्मदीप विद्यालय, गोरखपुर में आयोजित Robotic Fest Competition मे छात्र बिंदेश्वर (कक्षा 7) एवं जितेंद्र (कक्षा 7) ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में गोरखपुर के 55 विद्यालय सम्मिलित थे, जिनमें से केवल एक बेसिक विद्यालय ने यह उपलब्धि हासिल की।
3. 2017 – (ब्लॉक स्तरीय)पटेल स्मारक इंटर कॉलेज, गोरखपुर में विज्ञान वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता में
छात्र बिंदेश्वर (कक्षा 7) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
4. 2019 (ज़िला स्तर)– टी एन नेशनल एकैडमी, गोरखपुर की पेंटिंग प्रतियोगिता में
छात्रा सलोनी (कक्षा 5) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विशेष पुरस्कार प्राप्त किया।
5. 2019 (ज़िला स्तर)– गोरखपुर महोत्सव की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में
छात्र राजकमल (कक्षा 3) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
6.2021–(अन्तर्राष्ट्रीय)
(ऑनलाइन )सत्यमेव जयते, यू.एस.ए. द्वारा आयोजित “आशा की  किरण” डांस प्रतियोगिता में
छात्रा दिव्या (कक्षा 5) को विशेष पुरस्कार मिला।
पुरस्कार स्वरूप उसे स्कूल बैग, पानी की बोतल, टिफिन, पेंसिल बॉक्स आदि अमेरिका से भेजे गए।
7.2022–(प्रदेशस्तरीय) दूरदर्शन गोरखपुर पर विद्यालय के 10 बच्चों ने आधे घंटे का विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इसके लिए दूरदर्शन (भारत सरकार) की ओर से विद्यालय को बच्चों के लिए ₹5000/- का पुरस्कार मिला।
8. 2023 – ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में
अंजलि (कक्षा 1), हसीबुल (कक्षा 2) एवं अरुण (कक्षा 3) को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
9. 2023 – (ब्लॉक स्तरीय)सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत पुलिस द्वारा आयोजित  प्रतियोगिता में
गौतम (कक्षा 6) एवं राजकमल (कक्षा 7) ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
10. 2024 – ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में
विद्यालय की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
11. 15 अगस्त 2025 –
(अन्तर्राष्ट्रीय स्तर)
सत्यमेव जयते, यू.एस.ए. द्वारा आयोजित" देशभक्ति डांस धमाका" प्रतियोगिता में
अंकिता (कक्षा 7) को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप बैग मिला।
शीतल (कक्षा 8) एवं अंशु शर्मा (कक्षा 8) को सर्टिफिकेट अमेरिका से प्राप्त हुआ।
12. मार्च 2025 – निपुण छात्र सम्मान में
अंशिका (कक्षा 1) को डायट प्राचार्य द्वारा पेंसिल बॉक्स सेट, टिफिन, पानी की बोतल, कॉपी आदि पुरस्कारस्वरूप मिले।
13. 2023 – (अन्तर्राष्ट्रीय स्तर)सत्यमेव जयते, यू.एस.ए. द्वारा आयोजित “आशा की किरण” डांस प्रतियोगिता में
छात्रा अंकिता (कक्षा 7) को तृतीय पुरस्कार स्वरूप सोने की Nose Ring अमेरिका से प्राप्त हुई।
👉6- शिक्षक के रूप में शोध, नवाचार आदि यदि कोई हो तो उसका संक्षिप्त विवरण।
  मेरे नवाचार       
1. व्यक्तिगत फ़ाइल
2. पॉप-अप कहानियां
3. दूरदर्शन एवं आकाशवाणी में बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम
4. बाल अखबार "किड्स फ़न" का निर्माण
5. शैक्षणिक वीडियो निर्माण
6. महिला सशक्तिकरण के लिए शूटिंग एकेडमी भ्रमण
7. Q.R कोड के द्वारा शिक्षा
8. शिक्षा में डिजिटल संसाधनों का उपयोग
9. इको क्लब फादर मिशन लाइफ़ में प्रतिभागिता
10. कक्षा में ICT और वीडियो शिक्षण तकनीक
11. सामुदायिक सहभागिता और जागरूकता अभियान
12. विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम
13. पर्यावरण सुरक्षा और वृक्षारोपण अभियान
14. योग और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियाँ
15. शिकायत पेटी से निपटारा
16. "स्टूडेंट ऑफ द मंथ" पहल
17. माननीय मुख्यमंत्री कार्यक्रम में प्रतिभाग
18. कला, शिल्प और खेल आधारित शिक्षा
19. सरल और रोचक अंग्रेजी शिक्षण
20. दैनिक ब्लैकबोर्ड संदेश
21. शैक्षणिक भ्रमण
22. स्कूल कवर पेज डिज़ाइन और सौंदर्यीकरण
23. बच्चों की संसद
24. आर्थिक रूप से कमज़ोर बच्चों की आगे की पढ़ाई
25. टीवी और रेडियो कार्यक्रमों में शिक्षकों व छात्रों की भागीदारी
26. खेलकूद और शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा
27. सामाजिक सहभागिता से 60 कुर्सी 20 मेज़,घड़ी, पंखा आदि का सहयोग
28. शिक्षक और अभिभावक संवाद मंच
29. बच्चों की कविताएं तथा लेख
30. अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम सत्यमेव ज्यते में दो बार 9 बच्चों की प्रतिभागिता 5 बच्चों को पुरस्कार
31. ग्रेजुएशन डे का आयोजन
32. - समय की पाबन्दी
33.  स्वशासन
34. सामाजिक सहभागिता
35. मेडिकल फ़ाइल निर्माण
36. सरल उर्दू अधिगम
37. TLM निर्माण
38. आनलाईन कक्षा 
बच्चों की कविताएं लिखना पेंटिंग मेरा शौक है, इसी शौक़ के कारण पूरे विद्यालय को स्वयं पेंटिंग कर के बाला पेंटिंग से सुसज्जित किया।
आकाशवाणी के लिए नाटक, कहानी, वार्ता प्रसारित हुई,एजुकेशनल चैनल से कहानी, कार्यानुभव का  प्रसारण हुआ.
अमेरिकन इंस्टीटयूट आफ़ इंडियन स्टडीज लखनऊ  को छोड़कर इस विभाग में आने का  मक़सद ग़रीब बच्चों को उच्च स्तर तक पहुंचाना।
विद्यालय की पूर्व छात्रा कुमारी सविता के पिता के देहान्त हो जाने के कारण उस की पढ़ाई की ज़िम्मेदारी मेंने ली इस वर्ष वह कक्षा 12 में अच्छे नम्बर से पास हो गई है, इस के पूर्व  भी मैंने एक बच्चे श्रवण कुमार को कक्षा 10 तक पढ़ाया है. राज्यस्तरीय विभागीय "छाप " पत्रिका के प्रथम अंक में मेरी कविता को स्थान मिला
आकाशवाणी, दूरदर्शन के विभिन्न कार्यक्रमों में  प्रतिभाग किया
आकाशवाणी गोरखपुर से मेरे लिखे नाटक "आख़िर कब तक", "बच्चों की अदालत" प्रसारित हुए हैं
राष्ट्रीय स्तर की कविताओं के ऑनलाइन संग्रह  बाल पोटली में मेरी कविता को स्थान मिला
विभागीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन "परवाज़ "में प्रतिभाग किया ।
👉7- संकलन : रेहाना शमीम
टीम शैक्षिक दर्पण मिशन शिक्षण संवाद

नोट- यदि आप भी एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक हैं और आपने भी अपने विद्यालय में कुछ ऐसे प्रेरक और अनुकरणीय कार्य किए हैं जो हम जैसे अनेकों शिक्षकों के लिए भी प्रेरक एवं अनुकरणीय हो सकते हैं तो उसका विवरण और विवरण को प्रमाणित करती हुई कुछ महत्वपूर्ण फोटो मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर जरूर भेजें। क्योंकि जिस तरह से सरकारी शिक्षा और शिक्षक के नाम पर अनेकों भ्रम और भ्रान्तियों के साथ उसके सामाजिक विश्वास को कमजोर करने के लिए, नकारात्मकता फैलाई जाती रहती है, उसके लिए हम सभी को अपनी सकारात्मकता की लाइन इतनी अधिक लम्बी करनी होगी। जिससे नकारात्मकता फैलाने वाले स्वयं एक दिन सकारात्मक होकर सरकारी शिक्षा और शिक्षक के प्रयासों को मानने एवं स्वीकारने को मजबूर हो जायें। क्योंकि-
"हमने ही बदला था। हम ही बदल रहे हैं। हम ही बदलकर रहेंगे"
धन्यवाद!🙏🙏🙏
विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
04-09-2025

Comments

Total Pageviews