विषय- संस्कृत, प्रकरण- व्याकरण (कारक और विभक्ति) शीट क्रमांक -33/2025, दैनिक संस्कृत शिक्षण
✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️
क्रमांक - 33/2025
#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण (अभ्यास कार्य)
दिनांक- 22/09/2025
दिन- सोमवार
प्रकरण- #व्याकरण (कारक और विभक्ति)
अभ्यास कार्य
--------------------------
फेसबुक पर देखने व फीडबैक देने हेतु क्लिक करें!👇
https://www.facebook.com/share/p/15UkWtgw6S/
चतुर्थी विभक्ति-
सम्प्रदान कारक- जिसे कुछ दिया जाता है या जिसके लिए कोई कार्य किया जाता है वहाँ सम्प्रदान कारक होता है। सम्प्रदान कारक का चिन्ह है 'के लिए'।
रामः मित्राय पुस्तकं ददाति। (राम मित्र को पुस्तक देता है)
इस वाक्य में मित्र को पुस्तक दी जा रही है इसलिए मित्र में सम्प्रदान कारक है।
रीता पठनाय विद्यालयं गच्छति।
(रीता पढ़ने के लिए विद्यालय जाती है)
इस वाक्य में विद्यालय जाने का कार्य पढ़ने के लिए हो रहा है इसलिए पठनाय में सम्प्रदान कारक है।
बच्चों! चिन्ह के अतिरिक्त भी चतुर्थी विभक्ति के कुछ विशेष नियम है, जिनके कारण चतुर्थी विभक्ति का प्रयोग किया जाता है,
1- नमस्कार नमः के योग में जिसे नमस्कार किया जाता है, उसमें चतुर्थी विभक्ति होती है। जैसे-
शिवाय नमः (शिव को नमस्कार), गुरवे नमः (गुरु को नमस्कार), सरस्वत्यै नमः सरस्वती को नमस्कार
2- रुचि रुच् धातु के अर्थ में जिसको कोई वस्तु अच्छी लगती है, उसमें चतुर्थी विभक्ति होती है, जैसे-
गणेशाय मोदकं रोचते
(गणेश को लड्डू अच्छा लगता है) यहाँ गणेश को लड्डू अच्छा लग रहा है इसलिए गणेश में सम्प्रदान कारक हुआ है।
3- क्रोध करने के अर्थ में जिसपर क्रोध किया जाए उसमें चतुर्थी विभक्ति होती है, जैसे- पिता पुत्राय क्रुध्यति। (पिता पुत्र पर क्रोध करता है)
इस वाक्य में क्रुध् धातु क्रोध करने के अर्थ में जिस पर क्रोध किया जाए, पुत्र पर क्रोध किया जा रहा है इसलिए पुत्र में सम्प्रदान कारक हुआ है।
अभ्यास प्रश्न-
1- सम्प्रदान कारक का प्रयोग कहाँ-कहाँ किया जाता है?
2- चतुर्थी विभक्ति का कारक चिन्ह एवं कारक का नाम बताओ।
3- चतुर्थी विभक्ति का प्रयोग कहाँ-कहाँ किया जाता है?
4- चतुर्थी विभक्ति का प्रयोग करते हुए वाक्य पूरा करो।
(क) नृपः ..... धनं ददाति। (विप्रः)
(ख) शिक्षकः ..... न कुध्यति। (शिष्यः)
(ग) ......... मोदकं रोचते। (अहम्)
(घ) .….... नमः। (शिवः)
(ङ) अहं ...... विद्यालयं गच्छामि। (पठन्)
तकनीकी सहयोगी एवं प्रमुख सहयोगी- #माया_त्रिपाठी #भदोही
एवं
#जुगल_किशोर_त्रिपाठी #झाॅंसी
संकलन:- #टीम_मिशन_शिक्षण_संवाद
#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण
✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️

Comments
Post a Comment