७२२~ अनमोल रत्न श्रुति श्रीवास्तव प्राथमिक विद्यालय जंगल नं. 10 फूलबेहड़, लखीमपुर खीरी
🏅#अनमोल_रत्न शिक्षक-2025🏅
मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद लखीमपुर खीरी से अनमोल_रत्न शिक्षक बहन श्रुति श्रीवास्तव जी से करवा रहे हैं। जिनके प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयासों से विद्यालय लगातार उत्तरोत्तर सामाजिक विश्वास का केन्द्र बनता जा रहा है। जो न सिर्फ विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक है बल्कि मानवीय कल्याण एवं राष्ट्र के निर्माण में भी अहम भूमिका है।
आइए देखते हैं आपके कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयासों को-
👉1-शिक्षक- श्रुति श्रीवास्तव (सहायक अध्यापक)👉2- विद्यालय - प्राथमिक विद्यालय जंगल नं. 10 फूलबेहड़, लखीमपुर खीरी।
👉3- शिक्षक के रूप में सेवा वर्ष की शुरुआत का वर्ष - 2015
👉4- मेरा नाम श्रुति श्रीवास्तव है। मैं जनपद लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ विकास क्षेत्र के जंगल नं 10 में इंचार्ज के रूप में वर्तमान में कार्यरत हूँ। एक शिक्षक के रूप में अपने विद्यालय में मेरा पहला प्रयास यह रहा कि मेरे बच्चे नियमित पूरी यूनिफॉर्म में स्कूल आएं। इसके लिए मैंने PTM के माध्यम से तथा स्वयं अभिभावक संपर्क के द्वारा प्रतिदिन बच्चों को स्वच्छ वेशभूषा में विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।
https://www.facebook.com/share/p/1GwW3tdzrp/
👉बेस्ट प्रैक्टिसेज के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए कई नवाचारों का प्रयोग अपने विद्यालय में किया। टीएलएम का प्रयोग करके नई-नई शिक्षण पद्धतियों को अपनाकर तथा अनेक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को रुचिकर तरीके से शिक्षा देने का प्रयास किया जिसके परिणाम स्वरूप मेरा विद्यालय निपुण विद्यालय बन गया। 👉ग्रामवासियों के सहयोग से मैंने अपने विद्यालय के भौतिक परिवेश को भी सुंदर बनाने का प्रयास किया।
👉वर्तमान विद्यालय में किए जा रहे प्रयास - सर्वप्रथम मैने विद्यालय को हरा भरा बनाने का प्रयास किया है। बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए इस यहां पर भी बहुत सारे प्रयास किए जिसमें प्रत्येक माह शत- प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों को मैंने पुरस्कार देकर तथा उनके अभिभावकों को भी ए पुरस्कृत किया तथा उन बच्चों का नामों को बोर्ड पर लिखकर सजाया जाता है। इस नवाचार के माध्यम से मुझे मेरे विद्यालय की छात्र उपस्थिति को 80% से 90% तक पहुंचाने की सफलता प्राप्त हुई।
👉उपस्थिति प्रतिशत 80
👉नामांकन 2024 - 92
2025 - 90
👉 सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभागिता- मेरे बच्चों द्वारा ब्लॉक स्तर के कार्यक्रमों में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं । साथ ही साथ जिला स्तर के कार्यक्रमों में भी मेरे बच्चों की सक्रिय प्रतिभागिता रहती है।
👉उपलब्धि एवं सम्मान-
1- कहानी गढ़ों प्रतियोगिता 2019 में राज्य स्तर पर चयन
2 -नवाचार प्रतियोगिता 2023 में राज्य स्तर पर चयन
3 -जिला स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता-2023 में जिले में प्रथम स्थान
4 -ऑनलाइन TLM प्रतियोगिता में जिले में द्वितीय स्थान
5 - गुरुशाला संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आदरणीय शिक्षा मंत्री जी द्वारा सम्मानित किया गया।
6-सांस्कृतिक गतिविधियों में बच्चों की सक्रिय प्रतिभागिता हेतु ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किया गया।
संकलन- वैभव पाण्डेय (संयोजक)
टीम मिशन शिक्षण संवाद लखीमपुर
नोट- यदि आप भी एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक हैं और आपने भी अपने विद्यालय में कुछ ऐसे प्रेरक और अनुकरणीय कार्य किए हैं जो हम जैसे अनेकों शिक्षकों के लिए भी प्रेरक एवं अनुकरणीय हो सकते हैं तो उसका विवरण और विवरण को प्रमाणित करती हुई कुछ महत्वपूर्ण फोटो मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर जरूर भेजें। क्योंकि जिस तरह से सरकारी शिक्षा और शिक्षक के नाम पर अनेकों भ्रम और भ्रान्तियों के साथ उसके सामाजिक विश्वास को कमजोर करने के लिए, नकारात्मकता फैलाई जाती रहती है, उसके लिए हम सभी को अपनी सकारात्मकता की लाइन इतनी अधिक लम्बी करनी होगी। जिससे नकारात्मकता फैलाने वाले स्वयं एक दिन सकारात्मक होकर सरकारी शिक्षा और शिक्षक के प्रयासों को मानने एवं स्वीकारने को मजबूर हो जायें। क्योंकि-
"हमने ही बदला था। हम ही बदल रहे हैं। हम ही बदलकर रहेंगे"
धन्यवाद!🙏🙏🙏
विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद
28-09-2025















Comments
Post a Comment