विषय- संस्कृत, प्रकरण- व्याकरण (कारक और विभक्ति) शीट क्रमांक -33/2025 का हल, दैनिक संस्कृत शिक्षण


✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️


क्रमांक - 33/2025 का हल

#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण (अभ्यास कार्य)

दिनांक- 23/09/2025 

दिन- मंगलवार 

प्रकरण- #व्याकरण (कारक और विभक्ति)

अभ्यास कार्य 

--------------------------


फेसबुक पर देखने व फीडबैक देने हेतु क्लिक करें!

https://www.facebook.com/share/p/1CioZsnKXE/


चतुर्थी विभक्ति-


सम्प्रदान कारक- जिसे कुछ दिया जाता है या जिसके लिए कोई कार्य किया जाता है वहाँ सम्प्रदान कारक होता है। सम्प्रदान कारक का चिन्ह है 'के लिए'।

रामः मित्राय पुस्तकं ददाति। (राम मित्र को पुस्तक देता है) 

इस वाक्य में मित्र को पुस्तक दी जा रही है इसलिए मित्र में सम्प्रदान कारक है।

रीता पठनाय विद्यालयं गच्छति।

(रीता पढ़ने के लिए विद्यालय जाती है) 

इस वाक्य में विद्यालय जाने का कार्य पढ़ने के लिए हो रहा है इसलिए पठनाय में सम्प्रदान कारक है।

बच्चों! चिन्ह के अतिरिक्त भी चतुर्थी विभक्ति के कुछ विशेष नियम है, जिनके कारण चतुर्थी विभक्ति का प्रयोग किया जाता है, 

1- नमस्कार नमः के योग में जिसे नमस्कार किया जाता है, उसमें चतुर्थी विभक्ति होती है। जैसे-

शिवाय नमः (शिव को नमस्कार), गुरवे नमः (गुरु को नमस्कार), सरस्वत्यै नमः सरस्वती को नमस्कार 

 2- रुचि रुच् धातु के अर्थ में जिसको कोई वस्तु अच्छी लगती है, उसमें चतुर्थी विभक्ति होती है, जैसे- 

गणेशाय मोदकं रोचते 

(गणेश को लड्डू अच्छा लगता है) यहाँ गणेश को लड्डू अच्छा लग रहा है इसलिए गणेश में सम्प्रदान कारक हुआ है।

3- क्रोध करने के अर्थ में  जिसपर क्रोध किया जाए उसमें चतुर्थी विभक्ति होती है, जैसे- पिता पुत्राय क्रुध्यति। (पिता पुत्र पर क्रोध करता है)

इस वाक्य में क्रुध् धातु क्रोध करने के अर्थ में जिस पर क्रोध किया जाए, पुत्र पर क्रोध किया जा रहा है इसलिए पुत्र में सम्प्रदान कारक हुआ है।


अभ्यास प्रश्न-

प्र०1- सम्प्रदान कारक का प्रयोग कहाँ-कहाँ किया जाता है?

उत्तर- 'के लिए' अर्थ में, जिसको नमस्कार किया जाय 'नमः' अर्थ में, जिसको कोई वस्तु अच्छी लगे, 'रुच्' अर्थ में, जिस पर क्रोध किया जाए, 'क्रुध्' अर्थ में जिसे कोई वस्तु दी जाय तथा 'दा' धातु के अर्थ में चतुर्थी विभक्ति सम्प्रदान कारक होता है।


प्र० 2- चतुर्थी विभक्ति का कारक चिन्ह एवं कारक का नाम बताओ।

उत्तर - चतुर्थी विभक्ति    सम्प्रदान कारक  के लिए (चिह्न)

 

प्र० 3- चतुर्थी विभक्ति का प्रयोग कहाँ-कहाँ किया जाता है?

उत्तर- उत्तर नंबर एक ही उत्तर होगा।

प्र० 4- चतुर्थी विभक्ति का प्रयोग करते हुए वाक्य पूरा करो।

उत्तर- (क) नृपः .विप्राय.. धनं ददाति। (विप्रः)

उत्तर- (ख) शिक्षकः ..शिष्याय.. न कुध्यति। (शिष्यः)

उत्तर- (ग) ..मह्यम.. मोदकं रोचते।(अहम्)

(घ) ..शिवाय नमः। (शिवः)

(ङ) अहं ..पठनाय.. विद्यालयं गच्छामि। (पठन्)


तकनीकी सहयोगी एवं प्रमुख सहयोगी- #माया_त्रिपाठी #भदोही

एवं

#जुगल_किशोर_त्रिपाठी #झाॅंसी 


संकलन:- #टीम_मिशन_शिक्षण_संवाद

#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण


✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️

Comments

Total Pageviews