शिक्षा ज्योति

शिक्षा की अलख जगाना है...
देश का मान बढ़ाना है।
एक-एक दीपक प्रज्जवलित कर,
अंधकार को मिटाना है।
शिक्षा की...............
अगर न शिक्षा पाएँगे,
पीछे हम रह जाएँगे।
कदम से कदम मिलाकर के
हमें आगे बढ़ते जाना है।
शिक्षा की..........
ढाल हमारी विद्यालय,
बाण हमारे शिक्षक हैं।
मान हमारी शिक्षा है,
सरकार हमारी रक्षक है।
एक-एक जन को शिक्षित कर,
विश्व गुरु बन जाना है।
शिक्षा की..........
शिक्षा सबका अधिकार है,
शिक्षा से उद्धार है।
शिक्षा एक त्यौहार है,
शिक्षा सबका अधिकार है।
शिक्षा के इस सन्देश को,
हमे जन जन तक पहुँचाना है।।
शिक्षा की..............

रचयिता
हिमांशु सक्सेना,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय रायपुर धीरपुर,
विकास खण्ड-दातागंज,
जनपद-बदायूँ।

Comments

Total Pageviews