रक्तदान

आओ सब मिलकर करें रक्तदान,
बन जाएँ देश का हम अभिमान।
रक्तदान है जीवन का महादान,
पाते हैं लोग इससे जीवनदान।।
आओ सब मिलकर करें..........

गाँव, शहर सबको समझाते हैं,
 रक्तदान के फायदे बतलाते हैं।
नौजवानों को जागरूक करते हैं,
रक्तदान से देश का मान बढ़ाते हैं।।
आओ सब मिलकर करें..........

रक्त है मानव को ईश्वर का वरदान,
वर्ष में एक बार जरूर करें रक्तदान।
रक्तदान से पाते हैं लोग जीवनदान,
इससे नहीं है सेहत को कोई नुकसान।।
आओ सब मिलकर करें.............

एक कदम बढ़ाकर करें रक्तदान,
यही है हमारी मानवता की पहचान।
जन-जन तक पहुँचाते हैं यह पैगाम,
मानवता खातिर हम करेंगे रक्तदान।।
आओ सब मिलकर करें............

रचयिता
नवनीत शुक्ल,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय भैरवां द्वितीय,
शिक्षा क्षेत्र-हसवा,
जनपद-फतेहपुर।

Comments

Total Pageviews