तत्व, यौगिक और मिश्रण
आओ तत्व, यौगिक और मिश्रण के बारे में कुछ बताएँ,
बड़ी आसानी से इस रहस्य को तुमको समझाएँ।
तत्व
समान प्रकार के परमाणु हों और जिनको संकेत से हम दर्शाएँ,
ऐसे पदार्थ ही बच्चों विज्ञान में तत्व नाम से पुकारे जाएँ।
जैसे H से हाइड्रोजन और O से आक्सीजन,
ऐसे ही वर्तमान में हमें एक सौ अठ्ठारह का है ज्ञान।
यौगिक
दो या दो से अधिक तत्व जब निश्चित अनुपात में मिल जाएँ,
तब रासायनिक क्रिया करके ये यौगिक बन जाएँ।
भिन्न - भिन्न हों परमाणु और अवयवी तत्वों से हो भिन्न गुण-धर्म,
जैसे पानी और कार्बन डाई ऑक्साइड और ऐसे ही असंख्य जानें हम।
आणविक सूत्र होते हैं सबके अपने-अपने,
जो राज बताए तत्व इनमें हैं कौन-कौन और कितने।
मिश्रण
दो या दो से अधिक तत्व अथवा यौगिक जब अनिश्चित अनुपात में मिल जाएँ,
न हो इनका आणविक सूत्र न हो रासायनिक क्रिया इनमें तो ये मिश्रण कहलाए।
जैसे पानी में चीनी हम मिलाएँ या मिलाएँ पानी में रंग,
अवयवी पदार्थों के सारे गुण इनमें होते सब देख के दंग।
समांगी और विषमांगी इनके होते दो प्रकार,
आसानी से मिश्रण को कर लो याद इस प्रकार।
रचयिता
माधुरी जायसवाल,
सहायक अध्यापक,
अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय इब्राहिमाबाद,
विकास खण्ड-सिकरारा,
जनपद-जौनपुर।

Comments
Post a Comment