४६४~ रजनी प्रजापति EMUPS खैरटिया, चोपन जनपद - सोनभद्र, राज्य - उत्तर प्रदेश

      🏅अनमोल रत्न🏅


मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद - सोनभद्र से बेसिक शिक्षा की अनमोल रत्न शिक्षिका बहन रजनी प्रजापति जी से करा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और व्यवहार कुशलता के कुशल प्रयासों से विद्यालय परिवार के साथ मिलकर अपने विद्यालय को विविध शिक्षण गतिविधियों और उपलब्धियों का केन्द्र बना दिया है। जिससे न सिर्फ नामांकन 137 से 229 करने में सफलता प्राप्त की है बल्कि सामाजिक विश्वास का केन्द्र भी बना दिया है जिससे आज समाज विद्यालय की रक्षा रहित सतत सहयोगी नजर आता है। आपके ऐसे सहयोगी एवं समर्पित प्रयास निश्चित ही हम जैसे हजारों शिक्षकों के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय हैं।

आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को :-
https://www.facebook.com/1598220847122173/posts/2673369256273988/

👉1..शिक्षक का परिचय:-
रजनी प्रजापति
EMUPS खैरटिया, चोपन
जनपद - सोनभद्र, राज्य - उत्तर प्रदेश
प्रथम नियुक्ति:- 01-7-1995
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त: 17-7-2013

👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
A- स्वयं के प्रयास:-
विद्यालय का परिवेश साफ सुथरा और आकर्षक बनाया गया। शौचालय की साफ सफाई प्रयोग लायक बनाया बालिकाओं के लिए इंसीनरेटर का निर्माण कराया। सभी बच्चों के आई-कार्ड का निर्माण स्वयं के खर्चे से कराया गया। विद्यालय को मनमोहक एवं हरा-भरा बनाने हेतु पेड़ - पौधे बागवानी किचन गार्डन, गमलों में सजावटी पौधे इत्यादि। बच्चों को बैठने और योगा, प्राणायाम के लिए लाल एवं ग्रीन मैट, दरी, टाटपट्टी, चटाई का इंतजाम किया, बच्चों के शारीरिक व्यायाम विशेष प्रदर्शन बैंड पार्टी सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु ड्रेस का निर्माण स्वयं के खर्च से कराया गया। विद्यालय को आकर्षक बनाने हेतु पेंट, रंग, टीएलएम का निर्माण विज्ञान, गणित लैब की सजावट सामग्री छोटे-बड़े त्योहारों हेतु सजावट सामग्री, पुरस्कार स्वयं के खर्च से कराया जाता है। स्काउट /गाइड रैली के लिए फावड़ा, तगाड़ी खुरपी, बांस, लाठी, रस्सी, तम्बू, चादर, कील इत्यादि सामग्रियों का खर्च स्वयं से कराया गया। बच्चों का नामांकन बढ़ाने हेतु गांव में अभिभावकों के घर-घर जाकर बच्चों का नामांकन एवं प्रतिदिन की उपस्थिति सुधारने का प्रयास किया जाता है। सर्व शिक्षा अभियान रैली, स्वच्छता अभियान रैली, पल्स पोलियो अभियान रैली, मतदाता जागरूकता अभियान रैली, राष्ट्रीय एकता अखंडता दिवस रैली, विश्व शांति दिवस रैली, वृक्षारोपण कार्यक्रम, निशुल्क प्याऊ प्रतिवर्ष कार्यक्रम चलाया जाता है।
B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से:- विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं अनुदेशकों का विद्यालयों में किए गए खर्च में सहयोग टीएलएम निर्माण, फ्लोर पेंटिंग, डोर पेंटिंग, लैब की सजावट विद्यालय को आकर्षक बनाने में सभी शिक्षकों का सहयोग रहता है।
C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से: -
जनप्रतिनिधियों में ग्राम प्रधान, ग्राम समाज सेवी श्री शिवदत्त दुबे जी का और अभिभावकों का प्रोत्साहन वितरण कार्यों में सहयोग रहता है।
D- शासन के सहयोग से: एसएमसी खाते ,एमडीएम खाते, में वार्षिक धनराशि कंपोजिट ग्रांट का सहयोग
E- जन सहभागिता से:- अभिभावक गण द्वारा बच्चों के पीटीएम, एमटीए, एसएमसी, बैठक में सहभागिता, नामांकन, उपस्थिति ठहराव में वृद्धि. की सहभागिता।
F- अन्य सहयोग से:-
विद्यालय के आसपास के लोगों द्वारा छुट्टियों में विद्यालय सुरक्षा का सहयोग, पेड़ पौधों की देखभाल, पानी के टंकी की सुरक्षा, विद्यालय की साफ-सफाई का सहयोग मिलता है।





















👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम:
A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन-
विद्यालय में नियुक्ति से पहले नामांकन 137 था। हमारे लगातार प्रयास करने पर नामांकन 165 ,200, 218 और अब 229 हो गया है।

B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत -70 से 75%
C- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या-150 से 175 छात्र, छात्रा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हैं और पुरस्कार पाते हैं।

👉4- विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ:-शिक्षण प्रतियोगिताएं, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगा, स्काउट /गाइड
A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण : -
विगत 4 वर्षों से हमारे यहाँ के बच्चे विशेष प्रदर्शन शारीरिक व्यायाम में ब्लॉक, जनपद स्तर तक पुरस्कार प्राप्त किए। खो - खो कबड्डी ब्लॉक स्तर तक 100 मीटर, 200 मीटर,400 मीटर, 600 मीटर, रिले रेस, गोला, डिस्कस थ्रो लंबी कूद, ऊंची कूद, कुश्ती, ब्लॉक जनपद मंडल स्तर तक प्रतिभाग समूह गान, लोक नृत्य, एकांकी, अंताक्षरी, योगा बालक-बालिका ब्लॉक जनपद स्तर मंडल स्तर प्रतिभाग एवं पुरस्कार। बैंड पार्टी कलर पार्टी स्काउट /गाइड दल का ब्लॉक रैली जनपद रैली मंडल रैली में प्रतिभाग। मेधावी सामान्य ज्ञान पुरस्कार ब्लॉक स्तर तक प्राप्त किया। स्काउट /गाइड में रजनी गाइड कंपनी मैं 32 गाइड शिव स्काउट दल 32 रमा गाइड ओपन कंपनी में 16 गाइड द्वारा जनपद स्तरीय और मंडल स्तर गोल्ड एवं सिल्वर मेडल प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया।
B- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण:-सामान्य ज्ञान मेधावी परीक्षा में ब्लॉक स्तर, जनपद स्तर तक पुरस्कार प्रमाण पत्र।
C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ : विज्ञान प्रदर्शनी, पुस्तकालय मेला, बाल मेला, रीडिंग मेला scout /guide
द्वारा निशुल्क पेयजल का प्रबंध करना, सेवा भावना विद्यालय के आसपास के जगहों की साफ सफाई इत्यादि कार्यों में प्रतिभाग किया।
👉5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:- समूह शिक्षण TLM आधारित शिक्षण, उपचारात्मक शिक्षण, कला, संगीत, गृह शिल्प कंप्यूटर, कृषि आधारित शिक्षण आईसीटी शिक्षण (लेपटॉप प्रोजेक्टर) टेबलेट, क्राफ्ट, बाल सभा, पुस्तकालय का प्रयोग बाल संसद द्वारा संचालन प्रार्थना दिनों के आधारित अलग-अलग योगासन प्राणायाम मार्शल आर्ट (2015 - 16 से 2017 -18 तक) मीना की दुनिया, रेडियो प्रोग्राम आओ अंग्रेजी सीखें। इंडोर गेम में सांप सीढ़ी , लूडो, कैरम बोर्ड, व्यापार, फ्लोर गेम, चैस, आउटडोर गेम में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, हैंडबॉल सभी प्रकार के दौड़ इत्यादि। छोटे बड़े सभी धर्मों के त्यौहार का सेलिब्रेशन बाल मेला रीडिंग मेला राष्ट्रीय पर्व पर महान व्यक्तियों के जन्मदिवस, बच्चों के जन्म दिवस इत्यादि l

👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियां :- 2017 - 18 में ब्लॉक में उत्कृष्ट विद्यालय का पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र जिला अधिकारी महोदय द्वारा प्राप्त किया गयाl अच्छे कार्यों को देखते हुए 2 019 - 20 में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बनाया गयाl समय सारणी के अनुसार कक्षा शिक्षण, वेस्ट मटेरियल से टीएलएम का निर्माण प्रयोगशाला आधारित शिक्षण आईसीटी द्वारा शिक्षा खेल-खेल में गतिविधि द्वारा शिक्षण कार्य शिक्षकों एवं अनुदेशकों द्वारा किया जाता है।
A- शिक्षकों के नवाचारों का विवरण:- विद्यालय में नवाचार के रूप में अध्यापक एवं बच्चों का 6 ग्रुप बनाया गया है हर ग्रुप का नाम है कार्य दिनों के हिसाब से बांटा गया है प्रतिदिन तीन ग्रुप एक्टिव रहेगा दूसरे दिन अगला तीन ग्रुप में-
1- प्रातः कालीन कार्य
2- मध्यकालीन कार्य
3- विसर्जन छुट्टी का कार्य। विद्यालय में 2019 - 20 से 6 सहायक अध्यापक /अध्यापिका, 3 अनुदेशक हो गए हैं। बच्चों का नामाकंन 229 है। प्रतिदिन ग्रुप डिस्कशन होता है। प्रतिदिन की उपस्थिति, नामांकन, सामान्य ज्ञान इत्यादि में- ग्रुप
1- शिवाजी ग्रुप श्री अशोक कुमार गुप्ता (स०अ०)
2- भगत सिंह ग्रुप श्री रमेशचंद्र जायसवाल (स०अ०)
3-आजाद ग्रुप श्री रूद्र प्रसाद मिश्रा (स०अ०)
4-रानी लक्ष्मीबाई ग्रुप श्रीमती अलका सिंह (स०अ०)
5- सरोजिनी नायडू ग्रुप श्रीमती प्रीति वर्मा (स०अ०)
6- रजिया सुल्तान ग्रुप श्रीमती यासमीन (स०अ०) ग्रुप बनाने का उद्देश्य बच्चों में आपसी प्रेम सद्भावना कार्य करने की क्षमता का विकास, मानसिक तार्किक शक्ति का विकास, बच्चों में आपसी प्रतिस्पर्धा की भावना, बच्चों में क्रियाशीलता अध्यापक एवं बच्चों के बीच का संबंध में मजबूती एवं विश्वास आपसी सहयोग मित्रता की भावना सामाजिक व्यवहारिक ज्ञान।
B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण: 2016 -17 में शैक्षणिक कार्यों में विशिष्ट योगदान हेतु शिक्षक दिवस के अवसर पर ससम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। 2016 -17 में 18 वी मंडली स्काउट /गाइड रैली प्रमाण पत्र , उत्तर प्रदेश भारत स्काउट /गाइड रजनी गाइड कंपनी 32 सदस्य प्रादेशिक प्रधान केंद्र लखनऊ द्वारा प्रमाण पत्र, रमा कंपनी स्वतंत्र प्रमाण पत्र, गोल्ड मेडल
C- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियाँ: शिव स्काउट दल उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड प्रमाण पत्र, 25वीं जनपदीय स्काउट गाइड रैली 2016-17 इंटरमीडिएट कॉलेज धरसडा, घोरावल, सोनभद्र द्वारा प्रशस्ति पत्र, श्री राम के सिंह इंटर कॉलेज पूरना घोरावल सोनभद्र द्वारा सत्र 2016-17 में सम्मान पत्र। वाराणसी में आयोजित मंडल स्तरीय शिक्षण संवाद का शैक्षणिक कार्यशाला में दिनांक 3 जून 2018 को प्रतिभाग प्रमाण पत्र जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह 2019 को प्रशस्ति प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड प्रादेशिक मुख्यालय महानगर लखनऊ सदस्यता प्रमाण पत्र प्राप्त किया।













👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश:
मिशन शिक्षण संवाद एक शिक्षक परिवार है। पूरे उत्तर प्रदेश के अनुभवी शिक्षकों के नवाचार एवं शिक्षकों के नवीन विचारों को जानने का अवसर प्रदान करता है। मिशन शिक्षण संवाद हम शिक्षकों के अपने अनुभव एवं विचारों को रखने का एक उत्तम प्लेटफार्म है। अपने अनुभव को बच्चों तक पहुंचाने का रिसोर्स है। मुझे शिक्षण संवाद परिवार से जोड़े रखने के लिए, मैं मिशन शिक्षण संवाद परिवार को सहृदय धन्यवाद देती हूँ।
👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:-
शिक्षक समाज के लिए मेरा यह संदेश है कि हम शिक्षक समाज की एक मजबूत कड़ी है और समाज निर्माता है, जिसे हम अपने अनुभव एवं अपने जीवन के उत्तम विचारों से बच्चों को सिखाते हैं, जो कार्य हम अभी तक अपने मन मस्तिक में ही रखे हैं, उसे अपने बच्चों के बीच लागू करके कई नवाचार का निर्माण कर सकते हैं। हमें अपना कर्तव्य निर्वहन इमानदारी पूर्वक करना चाहिए। सादर पूर्वक आभार🙏

👉9- संकलन एवं सहयोग
रजनी प्रजापति (प्रधानाध्यापक)
मिशन शिक्षण संवाद सोनभद्र उत्तर प्रदेश
14-06-2020

नोट: मिशन शिक्षण संवाद में सहयोग और सुझाव के लिए वाट्सअप नम्बर - 9458278429 पर लिखें।

Comments

Total Pageviews