रक्तदान

आओ हम बनें एक इंसान,
करें एक काम महान।

खून देकर बचाएँ किसी की  जान,
सबसे बड़ा दान है रक्तदान।

हमारा किया गया  रक्तदान,
लौटा देता है कितनों की मुस्कान।

हमारे थोड़े दिए खून का दान,
उसकी निगाह में बन जाते हैं भगवान।

किसी इंसान की जब खतरे में हो जान,  उसकी जान के लिए कर दो खून कुर्बान।

हमारी एक छोटी कोशिश करता नये रिश्ते का ऐलान,
खून के रिश्ते में बाँध देता है रक्तदान।

कहता फिरता है वह सभी से, उसने बचाई हमारी जान।
हम दोबारा जन्मे, वह मेरे भगवान।

इस दुनिया में कुछ रिश्ते, जिनसे हम अनजान,
आओ करें रक्तदान, बनायें नई पहचान।

रचयिता
शिराज़ अहमद,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय ददरा,          
विकास खण्ड-मड़ियाहूं,
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews