पेड़ों की न हो धरा में कमी
तर्ज- जिन्दगी की न टूटे लड़ी.....
पेड़ों की न हो धरा में कमी,
करें ऐसा जतन हम सभी।।
लम्बे- लम्बे पेड़ों को समझो -2
जिनसे मिलती रहे जिन्दगी
करें ऐसा जतन हम सभी।।
पेड़ों की न हो धरा.....
उन वृक्षों की कीमत को जानो,
जो पशु- पक्षी का सहारा बने।
वृक्ष कुछ लेता नहीं है कभी,
लकड़ी, फल, हवा देता सदा।-2
इनकी पूजा करे हर कोई,
करें ऐसा जतन हम सभी।।
पड़ो की न हो धरा.......
आओ ले लें प्रतिज्ञा सभी,
वायुमण्डल प्रदूषित न हो।
बिना वृक्षों के खुशियाँ नहीं,
पर्यावरण दिवस निरर्थक न हो।-2
प्राणवायु की न हो कमी,
करें ऐसा जतन हम सभी।
पेड़ों की न हो धरा...
उन वादों, कानूनों का क्या,
जिनको मन से न माने कोई।
होता वृक्षों का दोहन अधिक।
नहीं करता है वृक्षारोपण कोई।-2
वृक्षों से धरा हो भरी,
करें ऐसा जतन हम सभी।
पेड़ों की न हो धरा.....
ग्लोबल वार्मिंग को बढ़ने न दें,
पॉलीथीन का प्रयोग न करें।
जिम्मेदारी को समझें सभी,
वायु, ध्वनि, जल दूषित न हो।-2
प्रदूषण में आये कमी,
करें ऐसा जतन हम सभी।
पेड़ों की न हो धरा में कमी,
करें ऐसा जतन हम सभी।
रचयिता
प्रतिमा उमराव,
सहायक शिक्षिका,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमौली,
विकास खण्ड-अमौली,
जनपद-फतेहपुर।
पेड़ों की न हो धरा में कमी,
करें ऐसा जतन हम सभी।।
लम्बे- लम्बे पेड़ों को समझो -2
जिनसे मिलती रहे जिन्दगी
करें ऐसा जतन हम सभी।।
पेड़ों की न हो धरा.....
उन वृक्षों की कीमत को जानो,
जो पशु- पक्षी का सहारा बने।
वृक्ष कुछ लेता नहीं है कभी,
लकड़ी, फल, हवा देता सदा।-2
इनकी पूजा करे हर कोई,
करें ऐसा जतन हम सभी।।
पड़ो की न हो धरा.......
आओ ले लें प्रतिज्ञा सभी,
वायुमण्डल प्रदूषित न हो।
बिना वृक्षों के खुशियाँ नहीं,
पर्यावरण दिवस निरर्थक न हो।-2
प्राणवायु की न हो कमी,
करें ऐसा जतन हम सभी।
पेड़ों की न हो धरा...
उन वादों, कानूनों का क्या,
जिनको मन से न माने कोई।
होता वृक्षों का दोहन अधिक।
नहीं करता है वृक्षारोपण कोई।-2
वृक्षों से धरा हो भरी,
करें ऐसा जतन हम सभी।
पेड़ों की न हो धरा.....
ग्लोबल वार्मिंग को बढ़ने न दें,
पॉलीथीन का प्रयोग न करें।
जिम्मेदारी को समझें सभी,
वायु, ध्वनि, जल दूषित न हो।-2
प्रदूषण में आये कमी,
करें ऐसा जतन हम सभी।
पेड़ों की न हो धरा में कमी,
करें ऐसा जतन हम सभी।
रचयिता
प्रतिमा उमराव,
सहायक शिक्षिका,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमौली,
विकास खण्ड-अमौली,
जनपद-फतेहपुर।

Very nice👍👍👏👏👏
ReplyDelete